विज्ञापन

मां के हाथ का स्वाद: आज से पहले नहीं खाई होगी चटपटी मसालेदार आलू कतली की सब्जी, नोट करें रेसिपी

​क्या आप भी ​रोज की सादी सब्जी खा-खाकर हो गए हैं बोर? तो आलू कतली की रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई, मिलेगा हाथ के हाथ वाला स्वाद.

मां के हाथ का स्वाद: आज से पहले नहीं खाई होगी चटपटी मसालेदार आलू कतली की सब्जी, नोट करें रेसिपी
आलू कतली कैसे बनाएं.
NDTV

आमतौर पर ज्यादातर घरों में आलू की सब्जी का जब भी जिक्र होता है, तो वही उबले या रसेदार आलू की सब्जी बनाई जाती है. लेकिन रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं. अगर आप भी बाहर घर से दूर रहते हैं और मां के स्वाद वाला टच चाहते हैं, तो शेफ  (bharatzkitchen HINDI) द्वारा शेयर इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

यह पंजाबी स्टाइल में बनने वाली बेहद लाजवाब और कुरकुरी आलू कतली की रेसिपी है. इसे बनाना इतना आसान है कि कोई भी इसे मिनटों में तैयार कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें न तो प्याज की जरूरत है और न ही टमाटर की. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इस रेसिपी को. 

Latest and Breaking News on NDTV

आलू कतली की स्वादिष्ट रेसिपी. (Image bharatzkitchen HINDI)

कैसे बनाएं आलू कतली रेसिपी- (How To Make Aloo Katli Recipe)

सामग्री- 

  • ​आलू: 500 ग्राम 
  • ​चावल का आटा: 2 छोटा चम्मच 

पकाने के लिए-

  • ​सरसों का तेल- 
  • ​हींग: एक चुटकी
  • ​जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • ​हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • ​नमक: 1 छोटा चम्मच ​
  • हरी मिर्च: 4 से 5
  • ​धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • ​लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • ​चिली फ्लेक्स: 1 छोटा चम्मच
  • ​काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच
  • ​गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • ​पुदीना पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

विधि-

  1. सबसे पहले आधा किलो आलू को छीलकर अच्छे से धो लें. अब चाकू या स्लाइसर की मदद से इसकी गोल-गोल कतलियां काट लें. 
  2. ध्यान रहे कि कतलियां न तो ज्यादा पतली हों और न बहुत ज्यादा मोटी. इसके बाद आलुओं को कम से कम दो बार पानी से अच्छी तरह धोएं ताकि उनका एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए. 
  3. धोने के बाद आलुओं को एक जाली पर थोड़ी देर टेढ़ा करके रख दें, जिससे पूरा पानी निचोड़ जाए.
  4. जब आलू पूरी तरह सूख जाएं, तो उसमें दो छोटे चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से मिला लें. इससे आलू के ऊपर एक हल्की सी परत बन जाएगी जो इन्हें एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाएगी.
  5. ​गैस पर लोहे या एल्युमिनियम की बड़ी कढ़ाई रखें. इसमें सरसों का तेल डालें और हाई फ्लेम पर तब तक गर्म करें जब तक कि तेल से धुआं न निकलने लगे.
  6. गर्म तेल को कढ़ाई के चारों तरफ फैला लें. अब इस बेहद गर्म तेल में हींग और जीरा डालें. तुरंत ही सारे आलू कढ़ाई में डाल दें और 2 मिनट तक अच्छे से चलाएं ताकि तेल आलुओं पर पूरी तरह लग जाए. 
  7. अब कढ़ाई पर ढक्कन ढक दें और तेज आंच पर ही 2 मिनट पकने दें.
  8. 2 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और आलुओं को कढ़ाई के किनारों पर चिपकाते हुए फैला दें. 
  9. फिर से ढक्कन लगाएं और तेज आंच पर 2 मिनट पकने दें. यही वह तरीका है जिससे आलू अंदर से सॉफ्ट और बाहर से करारे बनेंगे.
  10. ​जब आलू लगभग 80% पक जाएं, तब इसमें हल्दी और नमक डालें. इसे मिलाकर फिर से आलुओं को किनारों पर फैला दें और तेज आंच पर 2 मिनट पकने दें.
  11. अब आंच को एकदम धीमा कर दें और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट और पकने दें.
  12. अब गैस को पूरी तरह से बंद कर दें. बंद गैस पर ही धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, काला नमक, गरम मसाला और पुदीना पाउडर डालें.
  13. कढ़ाई बहुत गर्म होगी, इसलिए बंद आंच पर ही मसाले बिना जले अच्छे से भुन जाएंगे और आलुओं में लिपट जाएंगे. 
  14. आपकी गरमा-गरम चटपटी आलू कतली तैयार है! इसे पूरी या पराठे के साथ मजे से खाएं.

रेसिपी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें. 

​कुकिंग टिप्स- 
1. आलुओं को बहुत पतला न काटें, नहीं तो पकाते समय वे टूट जाएंगे और सब्जी की जगह चिप्स या हलवा बन जाएंगे.
2. इस सब्जी को नॉन-स्टिक कढ़ाई में बिल्कुल न बनाएं. लोहे, एल्युमिनियम या कॉपर की भारी और बड़ी कढ़ाई का ही इस्तेमाल करें, ताकि आलू अच्छे से फैलकर कुरकुरे हो सकें.
3. सूखे मसाले हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें. तेज आंच पर मसाले डालने से वे जल जाते हैं और सब्जी का रंग और स्वाद दोनों खराब हो जाता है.
4. आलुओं को पलटने के लिए पराठा बनाने वाली चपटी कड़छी का इस्तेमाल करें, इससे आलू टूटते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- कम तेल में मिनटों में तैयार करें दही बेसन चीला की स्वादिष्ट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Ki Sabji, Aloo Recipe, Maa Ke Hath Ka Khana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com