मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहीं जाती हैं. उनके पास न केवल सुपरफिट बॉडी है बल्कि उनकी स्किन भी बेहद जवां नजर आती है. उनकी इस चुस्त-दुरुस्त पर्सनालिटी का राज है उनकी डाइट. मलाइका कई मौकों पर खुद बता चुकी हैं कि वह होममेड खाना पसंद करती हैं. घर का बना खाना ही वह हर दिन खाती हैं, यहां तक की प्रोटीन ड्रिंक भी वह घर पर ही तैयार करती हैं. हाल में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ रवि गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर होममेड प्रोटीन शेक की रेसिपी शेयर की, जो आपके डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा करता है.
डॉ. रवि के. गुप्ता ने बताया कि पूरी तरह से नेचुरल, घर पर बना प्रोटीन शेक सत्तू, सीड्स और दूध जैसी चीजों से तैयार किया जाता है और 80 ग्राम प्रोटीन देता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
होममेड प्रोटीन ड्रिंक रेसिपी- (Homemade Protein Drink Recipe)
सामग्री-
- 130 ग्राम सत्तू
- 35 ग्राम हेंप सीड्स
- 30 ग्राम पंपकिन सीड्स
- 15 ग्राम चिया सीड्स
- तीन गिलास दूध
- हनी
- मोंक फ्रूट स्वीटनर
- कोको बीन्स
- केला-1
बनाने का तरीका-
दूध, सत्तू, हेम्प सीड्स, कद्दू के बीज और चिया सीड्स को एक बड़े ब्लेंडर में डालें. इसमें केला, शहद और ऑप्शनल कोको या स्वीटनर मिलाएं. सब कुछ अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि यह स्मूद और क्रीमी न हो जाए.
यह शेक रेसिपी एक हाई-कैलोरी मास गेनर है, जिसमें 1200 कैलोरी और 80 ग्राम प्रोटीन मिलता है.
होममेड प्रोटीन शेक का न्यूट्रिशनल वैल्यू-
- कैलोरी: लगभग 1200 kcal
- प्रोटीन: लगभग 80 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट: लगभग 177
- फैट: लगभग 68g
हेल्थ बेनिफिट्स-
सत्तू: लगातार एनर्जी के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्लांट प्रोटीन देता है.
सीड्स (हेम्प, कद्दू, चिया): दिल के लिए फायदेमंद ओमेगा-3 फैट, जिंक और मैग्नीशियम देते हैं.
दूध और केला: पोटेशियम, कैल्शियम और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए आसानी से पचने वाली एनर्जी देते हैं.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं