Bharwa Parwal Sabji: ब्रेकफास्ट के बाद लंच में क्या बनाएं ये सबसे बड़ा सवाल है. अगर आप भी लंच में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते तो आप परवल की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. लेकिन परवल की सब्जी के साथ एक समस्या ये है कि घर के बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आपके घर के बच्चे भी इस सब्जी को देख कर नाक-मुंह बनाते हैं तो आप इस विधि से आप इस सब्जी को बनाएं. अगर परवल को भरवां तरीके से बनाएं तो सब उंगलियां चाटते रह जाएं. अब आप यह सोच रहे हैं कि इस सब्जी को बनाने में काफी समय लगेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. भरवां परवल की सब्जी आम परवल की सब्जी से अलग तरीके से बनाई जाती है. प्याज और मसालों की स्टफिंग तैयार की जाती है जिसे परवल के अंदर भरा जाता है. आपको इसमें मसालों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने की विधि.
कैसे बनाएं भरवां परवल रेसिपी- (How To Make Parwal Sabji)
भरवां परवल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले परवल को धोकर छील लें और इसके अंदर से गुदा निकालकर एक तरफ रख दें. कददूकस की हुई प्याज को इसमें सौंफ पाउडर, जीरा, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक मिला लें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और तैयार मिश्रण को परवल में दबाकर भर लें. कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल डालें और इसमें हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज को हल्का भूनें. अब इसमें स्टफड परवल को डालें और इन्हें धीमी आंच पर ढक्कन से ढक कर पकने दें. थोड़ी देर बाद परवल को पलटकर दूसरी तरफ से भी पकाएं. बीच बीच में पलटते रहें. लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला छिड़के कुछ देर परवल को और भूनें. नींबू का रस छिड़के लो बनकर तैयार है परवल की सब्जी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- बालों को नेचुरली काला करने के लिए नारियल तेल में मिला कर लगा लें ये 3 चीजें, सफेद बाल फिर से हो सकते हैं काले

परवल की सब्जी खाने के फायदे- (Parwal Ki Sanji Khane Ke Fayde)
परवल का वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डायोइका रोक्सब है. परवल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा ये कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है. परवल के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. इस सब्जी के सेवन से कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले गुण त्वचा के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं