Coconut Oil For White Hair: आज के समय में ज्यादातर लोगों में बाल सफेद होने की समस्या देखी जा सकती है. कम उम्र में बालों का सफेद होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. पहले के समय में बाल सफेद होने का मतलब उम्र बढ़ने से लगाया जाता था क्योंकि, एक उम्र के बाद ही बाल सफेद पड़ने लगते हैं. लेकिन आज की हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान भी बाल सफेद होने की वजह हैं. अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आप नारियल तेल में कुछ चीजों को मिला कर लगा सकते हैं. नारियल तेल को स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल.
बालों को सफेद होने से बचाने के लिए ऐसे लगाएं नारियल तेल- How To Apply Coconut Oil For White Hair:
1. नारियल तेल और आंवला-
नारियल तेल और आंवला दोनों को ही बालों के लिए अच्छा माना जाता है. आंवले के छोटे-छोटे टुकड़े नारियल तेल में डालकर उबाल लें जब तक आंवले का रंग नहीं चला जाता. इसके बाद ठंडा होने के बाद इस तेल को सिर में लगाएं. आप इस तेल को स्टोर करके रख सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- लटकती तोंद को करना है अंदर तो इस हरी पत्ती की चाय का करें सेवन, जानें अन्य लाभ

2. नारियल तेल और कड़ी पत्ता-
कड़ी पत्ता न सिर्फ खाने के स्वाद बल्कि, बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. आपको नारियल के तेल में कुछ कड़ी पत्तों को काला होने तक उबालना है. अब इस तेल से रोज रात को मालिश करें और सुबह अपने बालों को धो लें. ऐसा करने से सफेद बालों से राहत मिल सकती है.
3. नारियल तेल और नींबू-
नींबू में मौजूद विटामिन सी बालों के विकास में मददगार है. बालों को काला करने के लिए आप नारियल तेल में नींबू का रस मिला कर लगा सकते हैं.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं