विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2024

इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं केला, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Kela Ke Nuksan: जरूरत से ज्यादा केले का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसलिए अगर आपको ये समस्याएं हैं तो केले का सेवन करने से बचें.

इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं केला, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
Banana Side Effects: किसे नहीं खाना चाहिए केला.

Banana Disadvantages In Hindi: केला दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है. केले को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. केले (Banana Side Effects) में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. कच्चे और पके केले (Kela Khane Ke Nuksan) से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. केले में थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. लेकिन क्या आप इसके नुकसान जानते हैं. जी हां केले का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किसे नहीं खाना चाहिए केला. 

ये 5 लोग भूलक भी न खाए केला- (Kela Khane Ke Nuksan)

1. एलर्जी-

जिन लोगों को केले से एलर्जी होती है, उन्हें केला नहीं खाना चाहिए. कुछ लोगों को केले से चकत्ते, खुजली और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें- रेगुलर रोटी नहीं इस चीज से बनी रोटी का करें सेवन फौलाद सी मजबूत बनेंगी हड्डियां

Latest and Breaking News on NDTV

2. डायबिटीज-

केले में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें केले का सेवन करने से बचना चाहिए. केला ब्लड शुगर के लेवल को भी बढ़ाने का काम कर सकता है.

3. किडनी- 

केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है. जिन लोगों को किडनी की समस्याएं हैं, उन्हें पोटैशियम की हाई मात्रा से बचना चाहिए. 

4. माइग्रेन-

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप केले का सेवन करने से बचें. क्योंकि केले से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. 

5. ब्लोटिंग-

अगर आपको पेट गैस, ब्लोटिंग या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आपको केला खाने से बचना चाहिए. क्योंकि कुछ लोगों को केला खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं.

Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Side Effects, Banana Disadvantages, Kise Nahi Khana Chahiye Kela, 5 Log Kyu Nahi Khaye Kela, These 5 Peoples Do Not Eat Banana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com