पिछले साल की दिवाली पर जलाए दीए को क्या आपने अबतक संभालकर रखा है? अब इसे आप साफ-सफाई करते फेंक रहे हैं? अगर हां, तो रुकिए! इसे फेंकने के बजाय आप अपने क्लीनिंग प्रोसेस में इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, ये बेकार से दिखने वाले दिए आपकी काली होती कड़ाही मिनटों में चमका सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. बस मिट्टी का दिया और डिटर्जेंट पाउडर से आप काले होते बर्तनों को गहराई से साफ कर सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप बेकार हो रहे दिए से काली होती कड़ाही को साफ कर सकते हैं-
नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करते हैं मिट्टी के दीए
मिट्टी के दीए पकाई हुई कच्ची मिट्टी से बने होते हैं. अब इसे आप बारीक पीसकर इस्तेमाल करते हैं, तो ये एक नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है. इससे कड़ाही पर जमी पुरानी और जिद्दी चिकनाई को साफ किया जा सकता है. इससे धीरे-धीरे काले दाग और धब्बे गायब हो जाते हैं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बर्तन नए जैसा दिखने लगता है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
इस तरह तैयार करें मिट्टी के दीए से कड़ाही साफ करने का मिश्रण
अगर आप पुराने दीए से कड़ाही क्लीन कर रहे हैं, तो सबसे परहले 4 से 5 पुराने मिट्टी के दीए लें. अब इसे अच्छे से सुखाकर इसे कूट लें. इसके बाद इसे मिक्सी या फिर किसी ग्राइंडर की मदद से बारीक पीस लें. कोशिश करें कि पाउडर थोड़ा ज्यादा महीन हो. अब इसमें आप थोड़ा सा डिटर्जेंट या फिर लिक्विड और बैकिंग सोडा मिक्स कर लें. इसके बाद इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
कैसे करें इससे काली कड़ाही साफ?
दीए से डिशवॉशर तैयार करने के बाद काली और जली कड़ाही लें. इसपर हल्का सा गरम पानी डालें. अब कड़ाही पर पेस्ट डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए इसे रगड़ें. मिट्टी का पाउडर और उसकी हल्की खुरदरी सतह जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद करेगी. इससे कुछ ही मिनटों में कड़ाही काफी ज्यादा साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें - किचन के गंदे और चिपचिपे टॉवल को कैसे करें क्लीन? इस 1 तरीके से बिल्कुल नए जैसा करें कपड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं