विज्ञापन

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? जानें दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल, रोज खाने के फायदे, वजन घटाने, मांसपेशियों और पाचन पर इसका असर.

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल
दही में क्या पाया जाता है?
NDTV

ज्यादातर लोग पेट को ठीक रखने के लिए दही का सेवन करते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि यह पेट को ठीक रखने के साथ-साथ प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स है. दही में कितना प्रोटीन होता है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि दही घर का बना है या पैकेट वाला और उसे किस तरह के दूध से तैयार किया गया है.

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है?

ICMR और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार,

  1. 100 ग्राम घर के बने दही में लगभग 3.1 से 3.5 ग्राम प्रोटीन होता है.
  2. अगर दही मिट्टी के बर्तन में जमाया गया हो तो उसका फर्मेंटेशन बेहतर माना जाता है.
  3. दही किस दूध से बनाया गया है, इसका असर भी प्रोटीन की मात्रा पर पड़ता है.

100 ग्राम दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल

100 ग्राम दही में लगभग,

प्रोटीन3.5 ग्राम
कैल्शियम121 मिग्रा
फैट3.3 ग्राम
फॉस्फोरस95 मिग्रा
विटामिन0.4
राइबोफ्लेविन0.14 मिग्रा
कार्ब्स4.7 ग्राम

Source: nutriscan

दही को अच्छा प्रोटीन सोर्स क्यों माना जाता है?

भले ही दही को हाई-प्रोटीन फूड नहीं कहा जाता, लेकिन इसमें मौजूद प्रोटीन अच्छी मात्र में पाया जाता है, 

रोज दही खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद:

दही में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और उनके रखरखाव में मदद करता है.

पेट लंबे समय तक भरा रहता है:

दही खाने से बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और क्रेविंग्स पर भी नियंत्रण रहता है.

वजन कंट्रोल करने में मदद:

पेट भरा रहने की वजह से ज्यादा खाने की आदत कम हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है.

हड्डियां मजबूत बनती हैं:

दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है.

पाचन तंत्र को फायदा:

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं.

दही खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दही खाने का कोई एक तय समय नहीं है, यह आपकी शरीर की जरूरत और पाचन क्षमता पर निर्भर करता है।

सुबह:

सुबह दही खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को अच्छी तरह उपयोग कर सकता है.

वर्कआउट के बाद:

वर्कआउट के बाद दही के साथ फल, नट्स या बीज खाने से रिकवरी में मदद मिल सकती है.

दोपहर में:

दाल, सब्जी और रोटी जैसे पारंपरिक भारतीय भोजन के साथ दही खाना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.

शाम के समय:

शाम को अनहेल्दी स्नैक्स की जगह दही खाना बेहतर विकल्प हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: रवि किशन ने क्‍या खाकर घटाया 18 किलो वजन, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट ने बताए सीक्रेट वेट लॉस फूड्स की ल‍िस्‍ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi, Curd Nutrition, Dahi Ke Fayde, Who Should Eat Curd, Curd Nutrients
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com