विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2021

Low Calorie Recipes: वजन करना है कम तो इन 5 लो कैलोरी रेसिपीज़ को करें ट्राई

Weight Loss Diet: वेट लॉस में 70% आपकी डाइट और 30% एक्सरसाइज काम करती है. अगर आप घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं लेकिन साथ में हाई कैलरी डाइट ले रहे हैं तो यकीन मानिए आपके वजन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. तेजी से वेट लॉस करने के लिए लो कैलरी डाइट को शामिल करें.

Low Calorie Recipes: वजन करना है कम तो इन 5 लो कैलोरी रेसिपीज़ को करें ट्राई
Low Calorie Recipes: रागी डोसा एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है.

Weight Loss Diet:  जब भी वजन घटाने की बात आती है तो सबसे पहले लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं. ये जरूरी भी है क्योंकि वेट लॉस में 70% आपकी डाइट और 30% एक्सरसाइज काम करती है. अगर आप घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं लेकिन साथ में हाई कैलोरी डाइट ले रहे हैं तो यकीन मानिए आपके वजन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. तेजी से वेट लॉस करने के लिए खाने में लो कैलोरी डाइट को शामिल करें. अब सवाल ये है कि आखिर क्या खाएं जिसमें कैलोरी कम हो और जिसे खाकर भूख भी ना लगे, इसके अलावा स्वादिष्ट भी हो. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लो कैलोरी रेसिपी.  इन रेसिपीज से बनी डिशेज खाकर आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं और कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं.

वजन घटाने में मददगार हैं ये रेसिपीः

1. रागी डोसाः

रागी डोसा एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है. वजन कम करने वालों के लिए रागी बेहद फायदेमंद है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसमें मोनो सैचुरेटेड फैट होता है. कैलोरी की बात करें तो एक रागी डोसे में मात्र 85 कैलोरी होती हैं जिसे खाकर आपको सेटिस्फैक्शन भी होगा और टेस्ट के साथ समझौता भी नहीं करना पड़ेगा.

q5kpbs7

मिक्स वेजिटेबल में ढेर सारी सब्जियां होती है Photo Credit: iStock

2. स्प्राउट्स सलादः

स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और वेट लॉस करने वालों के लिए ये एक हेल्दी स्नैक्स रेसिपी है.  बस इस में नींबू और नमक की कुछ बूंदें मिलाने से ये सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी बनता है. अंकुरित चना और मूंग के सलाद को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां काट कर डाल सकते हैं. आपको बता दें कि 100 ग्राम स्प्राउट्स में बस 95 कैलोरी होती है. जो वजन घटाने में मददगार हो सकती है. 

3. पालक पनीरः

पनीर एक हेल्दी डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. वहीं पालक की बात करें तो उससे आयरन मिलता है. दोनों को ही अगर मिला दिया जाए तो इसका कॉम्बिनेशन एक हेल्दी और टेस्टी कॉम्बिनेशन बन सकता है. पालक को पीसकर उसमें पनीर के क्यूब्स डाल दें और फिर देखें ये लो कैलोरी रेसिपी किसी होटल के खाने जैसा टेस्ट देगी. जिन लोगों को पालक पसंद नहीं है वो भी पालक पनीर को बहुत इंजॉय करते हैं. कैलरी की बात करें तो एक बाउल पालक पनीर की सब्जी में 190 कैलरीज़ होती हैं. इससे हेल्दी तरीके से वजन को कम किया जा सकता है.

4. ओट्स इडलीः

वैसे तो ये एक साउथ इंडियन व्यंजन है लेकिन इडली सभी को पसंद होती है. आइडियली, इडली चावल के घोल से या कभी-कभी रवा के घोल से भी तैयार की जाती है, लेकिन इडली को हेल्दी बनाने के लिए आप इसे ओट्स से बनाकर ट्राई कर सकते हैं. अपने दिन की शुरुआत करने के लिए ओट्स से बनी इडली एक बेहतरीन विकल्प है. आपको बता दें कि अगर आप ओट्स की दो इटली खा रहे हैं इसका मतलब आपने सिर्फ 52 कैलोरी ही इनटेक किया है. इडली वेज लॉस के लिए सबसे हेल्दी डिश में से एक है. 

5. मिक्स वेजिटेबलः

हर कोई हमें यह सलाह देता है कि डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसके हेल्थ बेनिफिट्स बहुत सारे हैं और कैलोरी ना के बराबर होती है. मिक्स वेजिटेबल में ढेर सारी सब्जियां होती है और इसे बनाने के लिए बस आधा चम्मच तेल की जरूरत पड़ती है. तो अगर आप लो कैलरी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं और चाहते हैं कि कुछ ऐसा मिले जो टेस्टी हो और जिसके जिसे खाने से वजन भी ना बढ़े तो आप मिक्स वेजिटेबल ट्राई कर सकते हैं  अगर आप 100 ग्राम मिक्स वेजिटेबल खाते हैं तो इसमें आपको सिर्फ 95 कैलोरी की मिलेगी. आप अपने पसंद की सारी सब्जियां डाल सकते हैं.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
एनडीटीवी फूड डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Low Calorie Recipes, Try These Low Calorie Recipe For Weight Loss, लो कैलोरी रेसिपी, Weight Loss Diet, Weight Loss Diet And Nutrition, Weight Loss, Weight Loss Diet Chart, Weight Loss Diet Food, Weight Loss Foods, Weight Loss & Diet Plans, Weight Loss Recipe, Weight Loss Recipe List, Low Calorie Recipes List, Weight Loss Food List, Dosa For Weight Loss, Idli For Breakfast, Idli For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com