विज्ञापन

रात का खाना छोड़ने से वजन तेजी से घटता है? एक्सपर्ट से जानिए वजन घटाने का सही तरीका

कई लोगों को लगता है कि वह रात में या फिर खाना-पीने छोड़ देंगे तो वजन कम हो जाएगा. यहां जानिए क्या रात का खाना छोड़ने से वजन कम होता है?

रात का खाना छोड़ने से वजन तेजी से घटता है? एक्सपर्ट से जानिए वजन घटाने का सही तरीका
वजन कम कैसे करें?
file photo

आज के समय में वजन कम करना बहुत ही मुश्किल काम है. अक्सर लोगों को लगता है कि वजन कम करने के लिए खाना-पीने कम कर देंगे तो वजन कम हो जाएगा. ऐसे बहुत से लोगों को लगता है कि रात में खाना छोड़ दिया जाए तो वजन कम हो सकता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि रात में खाना न खाने से शरीर को कम एनर्जी मिलेगी और वजन तेजी से कम होगा, लेकिन केवल रात का खाना छोड़ देने से वजन कम होना जरूरी नहीं है. वजन घटाने में पूरे दिन का खानपान, भोजन की मात्रा, फिजिकल एक्टिविटी, पूरी नींद और डेली रूटीन की एक्टिविटी जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं क्या रात में खाना छोड़ने से वजन कम हो सकता है?

क्या रात का खाना छोड़ने से वजन तेजी से घटता है?

डायटिशियन एवं वेट मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. प्रत्यक्षा भारद्वाज के मुताबिक, अगर रात का खाना छोड़ने से पूरे दिन में ली जाने वाली एनर्जी की मात्रा कम हो जाती है, तो वजन कम हो सकता है, लेकिन रात का खाना छोड़ना अपने आप में वजन घटाने का कोई खास तरीका नहीं है. कुछ लोगों को रात का खाना छोड़ने के बाद देर रात तेज भूख लग सकती है और वे बीच में कुछ अधिक खा सकते हैं. इससे पूरे दिन में ली गई एनर्जी की मात्रा फिर बढ़ सकती है.

रात का खाना पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं

वजन कम करने के लिए रात के भोजन को हल्का और संतुलित रखा जा सकता है, जिसमें सब्जियां, दाल, पनीर, अंडे या अन्य प्रोटीन युक्त चीजें खानी चाहिए. इसके अलावा जरूरत के अनुसार रोटी, चावल या दूसरे अनाज लिए जा सकते हैं. खाने की मात्रा इंसान की जरूरत और पूरे दिन के खानपान पर निर्भर करती है, इसलिए केवल रात के खाने को छोड़ने के बजाय पूरे दिन के भोजन को संतुलित रखना अधिक जरूरी है. डॉ. प्रत्यक्षा भारद्वाज के मुताबिक, वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी खानपान का ध्यान रखना ही होता है. इसके अलावा खाने में ज्यादा तला-भुना, मीठा या ज्यादा एनर्जी वाली चीजों को कम करना चाहिए.

देर रात खाने से बचना

रात में बहुत देर से खाना खाने की आदत को कम करना भी उपयोगी हो सकता है, खासकर तब जब देर रात खाने के कारण भोजन की मात्रा बढ़ जाती हो. इसके अलावा वजन कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी, पूरी नींद और दिनभर संतुलित भोजन लेना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति दिनभर पर्याप्त और संतुलित भोजन ले रहा है, तो केवल वजन कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना जरूरी नहीं है. वहीं, देर रात खाने की आदत वाले व्यक्ति के लिए भोजन का समय और मात्रा व्यवस्थित करना अधिक उपयोगी हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com