International Yoga Day 2022: प्रतिदिन योग करना बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन योग करने वालों को इस बात ध्यान भी रखना चाहिए कि स्वस्थ रहने के लिए योग के साथ ही आपको पोषण की भी जरूरत होती है. योग हमारी बॉडी को स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी देने का काम करता है लेकिन आप अगर प्रोटीन के साथ ही दूसरे न्यूट्रिएंट्स का इनटेक सही नहीं रखते है तो आपकी मसल्स का विकास सही नहीं होता है. ऐसे में आप योगाभ्यास करते समय कमजोर महसूस कर सकते हैं. योग करते हैं तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि योग करने से पहले आपको किन फूड्स को अपने आहार में शामिल करना है जो शरीर को जरूरी ऊर्जा दे सकें और आपके मसल्स को भी मजबूती दें. आइए जानते हैं कि योग करने के पहले क्या-क्या खाया जा सकता है.
इन फूड्स को खाने के बाद करें योग | Do Yoga After Eating These Foods
1) भिगोए हुए बादाम खाएं
योग करने के लिए बेहद जरूरी है एनर्जी, ऐसे में आप इसकी आपूर्ति के लिए बादाम को अपने आहार में शामिल करें. योग सेशन से पहले भिगोकर रखे हुए बादाम का सेवन करें. बादाम में मिलने वाला विटामिन ई, हेल्दी फैट्स के साथ ही मैग्नीशियम आपकी बॉडी को पर्याप्त एनर्जी देने का काम करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2) केला खाएं
केला पोषण से भरा एक ऐसा फल है जिसे आप साल भर आसानी से उपलब्ध कर सकते हैं. केले में पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है जिससे यह आपके वर्कआउट सेशन को और भी बेहतर बनाता है. केले में मिलने वाला मैग्नीशियम मसल्स क्रैंप से बचाता है. ऐसे में योग करने से पहले आप एक केला खा सकते हैं.
3) लाइट स्नैक्स
योग सेशन से करीब घंटे-डेढ़ घंटे पहले आप नाश्ते में हल्के स्नैक्स ले सकते हैं. आपको ऐसे स्नैक्स को अपनी डाइट में ऐड करना है, जिनमें कैलोरी की स्वस्थ मात्रा हो और जिससे शरीर को जरूरी एनर्जी मिल सके.
ये 6 खाने की चीजें बनती हैं दिल की बीमारियों का कारण, Heart Attack से बचने के लिए आज ही छोड़ें
4) पानी पीएं
योग के दौरान आपके शरीर से भरपूर पसीना बाहर निकालता है, ऐसे में योग करने से पहले एक से दो गिलास पानी जरूर पीएं. योग के दौरान शरीर पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का इस्तेमाल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं