Holi Skin Care Tips: होली के रंग आपको कितना भी भाए एक फिक्र होली (Holi 2022) से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है. वो ये कि उस दिन रंगों की वजह से स्किन का क्या होगा. अगर किसी ने खराब किस्म का या केमिकल से भरा रंग लगा दिया तो क्या नुकसान होगा. ऐसी फिक्र अगर आपको भी खाए जा रही है तो अपनी स्किन की देखभाल के कुछ घरेलू नुस्खे जान लीजिए. बहुत देर हो जाए उससे पहले अभी ही होली के रंगों से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दीजिए. ताकि होली पर जब रंग लगे तब आपकी मुस्कान खिले, न कि चिंता की लकीरें और गहरी हो जाएं.
अभी करें तैयारी
होली से पहले ही अपनी स्किन की केयर शुरू कर दें. रोज रात में चेहरा अच्छे से धोएं फिर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं. ऐसा होली तक रोज रात में करें. जो भी टोनर या मॉइश्चराइजर आपको सूट करता है उसी का इस्तेमाल करें.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
बर्फ लगाएं-
आपकी स्किन अगर ऑयली है तो ये काम आपको याद से कर लेना चाहिए. स्किन पर अच्छे से बर्फ लगाएं. बर्फ की ठंडक सहन कर पाते हों तो एक बाउल को बर्फ में भरकर थोड़ी देर चेहरा उसमें डुबो कर रखें. बर्फ की वजह से चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाएंगे. जिससे रंगों का प्रभाव स्किन के अंदर तक नहीं पड़ेगा.

रोज रात में चेहरा अच्छे से धोएं फिर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं.Photo Credit: Istock
मॉइश्चराइज करें-
कुछ लोग रंगों से बचने के लिए बहुत सारा तेल लगा लेते हैं. ऐसा न करें. तेल से चेहरा भरा होने की जगह ठीक तरह से मॉइस्चराइज होना जरूरी है. रंग खेलने से पहले चेहरे को अच्छे से मॉइस्चराइज करें. ड्राई स्किन पर रंग ज्यादा आसानी से अपनी जगह बना लेता है. जबकि मॉइश्चराइजर स्किन पर रंग बमुश्किल टिक पाता है.
फुल कवर करें-
चेहरे के अलावा हाथ और पैरों की स्किन को बचाने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जो स्किन को पूरी तरह कवर करें. जितना एरिया कवर होगा रंगों का प्रभाव उतना ही कम दिखेगा. फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें. लोअर, सलवार या लेगिंग पहनें.
जलन होने पर-
आपको कोई ऐसा रंग लग जाता है जिससे चेहरे पर जलन होने लगे. तो एकदम चिंता न करें. न ही चेहरे को रगड़ कर रंग हटाने की कोशिश करें. ऐसी स्थिति की तैयारी थोड़ा पहले से करें. आलुओं को बीच से काट कर फ्रिज में रख दें. जलन होने पर या ज्यादा रंग लगने पर चेहरे को ठंडे पानी से धोने के बाद आलू से मसाज करें. थोड़ी ही देर में जलन से राहत मिलेगी साथ ही रंगों के दुष्परिणाम से स्किन बच सकती है.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं