7 Traditional Recipes In Hindi: होली की रौनक सिर्फ रंगों में नहीं उसकी मिठास में भी है. उस नमकीन में भी है जो इस प्यार भरे त्योहार में घोलता है नमक इश्क का. वैसे तो होली (Holi 2022) पर अब कई तरह के व्यंजन बनने लगे हैं. कुछ अपने काम की व्यस्तता के चलते तो कुछ दूसरे कारणों से अब होली (Hoili Traditional Recipes) के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने का समय हम नहीं दे पाते. पर असली मजा तो उन्हीं डिशेज में है. जब मैदे की कोटिंग के साथ मुंह में घुलती गुझिया की मिठास हो या फिर 'कुट्ट' की आवाज के साथ टूटने वाली मठरी हो. अम्मा के हाथ का बना चिवड़ा हो या फिर मम्मी के हाथ का बना दही बड़ा हो. ये डिशेज न हों तो होली अधूरी सी ही लगती है. अब इस होली अगर आप भी कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहते हैं तो इन रेसिपीज के साथ बना सकती हैं अपनी होली को लाजवाब.
होली पर बनने वाली कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज-
1. गुझिया-
गुझिया बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा, मावा, पिसी शक्कर, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, तेल, नारियल का बूरा. ये ध्यान रखें कि गुझिया बनाने के लिए कुछ खास किस्म के सांचों की भी जरूरत पड़ती है. सबसे पहले मावे का आटा माढ़ लें. इसे गीले कपड़े से कुछ देर ढंक कर रख दें. अब भरावन के लिए पिसी शक्कर, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और नारियल का बूरा मिलाएं. मावा मिलना या न मिलना आपकी इच्छा पर है. साथ ही खसखस का भी उपयोग किया जा सकता है. अब गूंथे हुए मिश्रण को पूड़ी के आकार का बेलें. इसमें फिलिंग भरें. अब सांचे से गुझिया का शेप दें. जब गुझिया बन कर तैयार हो जाएं. तब कढ़ाई में तेल गर्म होने रखें. गुझियाओं को तल सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. मठरी-
मठरी के लिए भी मैदे की जरूरत है. आटा माढ़ने से पहले इसमें तेल का मोयन दें. नमक, अजवाइन मिक्स करें. इन सबको मिलाकर आटा माढ़कर कुछ देर के लिए रख दें. अब आप चाहें तो हाथ से लोई तोड़ कर मठरी का शेप दें. उस पर कट्स डालें और तल लें. ये मठरी थोड़ी मोटी होती है जिसे धीमी आंच पर तला जाता है. या, फिर बड़ी रोटी बेलें. उस पर चाकू से डायमंड शेप के कट्स डालकर तल सकते हैं.
3. शक्कर पारे-
मैदे का फीका आटा माढ़ें. ध्यान रहे आटे में आपको घी का मोयन देना है. इस आटे को भी मठरी की तरह तल लें. और साइड में रखें. अब एक पैन में शक्कर लें, पानी डालकर चाशनी बनाएं. चाशनी के लिए शक्कर दो कप हो तो पानी एक कप ही रखें. चाशनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें शक्कर पारे डालकर थोड़ी देर चलाएं. जब तक शक्कर की कोटिंग मठरी पर अच्छे से न चढ़ जाए.
4. बेसन के लड्डू-
बेसन के लड्डू बनाने के अलग अलग तरीके हैं. आप चाहें तो बेसन को पहले सेंक लें. बेसन को सेंकते सेंकते उसमें घी डालते जाएं. अंत में इसमें चाशनी डालें. लड्डू का मटेरियल तैयार होगा. दूसरे तरीके में आपको बेसन का आटा माढ़ना है. फिर घी में इसकी पूड़ियां तल लें. ये पूड़ियां ठंडी हो जाएं तब इन्हें मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. अगर महीन पिसाई न हुई हो तो छन्नी से छान लें. अब बेसन का जो पाउडर मिला है. उसे कढ़ाई में डालें. गरम घी और चाशनी मिक्स करें. बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें. इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें. ठंडा होने पर लड्डू बांध सकते हैं.
5. मिक्सचर या चिवड़ा-
घर का बना मिक्स चिवड़ा होली की जान होती है. ये चूड़ा बनाने के लिए पतले पोहे तल लें. मूंगफली तल लें. कॉर्न फ्लेक्स को भी फ्राई करें. इन सबको मिक्स कर नमक, मिर्च, हल्दी और चाट मसाला मिक्स कर दें. वैसे तो चूड़ा इतने में ही स्वादिष्ट बन जाता है. पर आप चाहें तो इसमें पतले पतले नारियल के फ्लेक्स डाल लें. ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स किए जा सकते हैं.
6. दही बड़ा-
दही बड़े के लिए आपको दाल, दही, इमली की चटनी और हरी चटनी की जरूरत होगी. मूंग की दाल और उड़द की दाल दोनों से दही बड़े बनाए जा सकते हैं. जिस दाल के बड़े बनाने है उसे भिगो कर रख दें. कम से कम छह घंटे दाल भीगी रहने दें. फिर दाल को निथारकर पीस लें. इस पेस्ट को थोड़ा गाढ़ा रखें. तेल गर्म कर बड़े तल लें. उन्हें पानी में डालते जाएं. बड़े तैयार हैं. खाने से पहले इन पर दही डालें. ऊपर से इमली की और हरी चटनी डालें. स्वाद के अनुसार नमक, मिर्च और जीरा पाउडर बुरक सकते हैं.
7. गुलाब जामुन-
गुलाब जामुन बनाना भी बहुत आसान है. दानेदार मावा लें. उसमें थोड़ा सा अरारोट या फिर कॉर्न फ्लोर मिलाएं. मावा और अरारोट को एकसार करने के लिए हथेली के दबाव से उसे मिलाएं. जब पूरा मावा एक सा हो जाए. तब छोटी छोटी बॉल्स बनाकर तल लें. बाद में इन बॉल्स को चाश्नी में डाल गुलाब जामुन तैयार करें.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं