- कद्दू विटामिन डी का अच्छा सोर्स है.
- कद्दू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
- कद्दू को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Benefits Of Pumpkin In Hindi: सब्जियों को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. हम पूरे साल अलग-अलग तरह की सब्जियों का जायका लेना पसंद करते हैं. क्योंकि हर मौसम की अपनी उपज होती है. लेकिन, कुछ सब्जियां (Vegetables) ऐसी हैं जो पूरे साल आपको आसानी से मिल जाएंगी. कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जाती है. कद्दू (Pumpkin Health Benefits) में मौजूद पोषक तत्व जैसे, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन बी1, बी2, विटामिन ई, कार्बोहाइड्रेड्स और प्रोटीन शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. कद्दू को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
कद्दू की सब्जी खाने से होने वाले फायदे- Kaddu Ki Sabji Khane Ke Fayde:
1. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कद्दू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. कद्दू में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. वेट-लॉस-
बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती है.

3. पाचन-
कद्दू के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर से खराब पदार्थों को यूरिन के द्वारा बाहर कर शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
4. आंखों-
कद्दू को आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
5. डायबिटीज-
कद्दू में पेक्टिन नाम का एक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने अलावा डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है.
6. हार्ट-
कद्दू के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है. कद्दू में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिल को दुरुस्त रखने के अलावा दिल संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है.
7. ऑस्टियोपोरोसिस-
कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा हो सकता है. कद्दू को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
8. कैंसर-
कद्दू को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. कद्दू में एंटी कैंसर प्रभाव होता है. यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है.
9. स्किन-
स्किन को हेल्दी रखने और झुर्रियां, रूखेपन से बचाने के लिए कद्दू का सेवन कर सकते हैं. कद्दू में बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं