- दिगांगना ने मुंबई में खरीदा अपना घर, जश्न में शामिल हुए करीबी
- बधाई देने पहुंचे अविका गौर, जिया माणिक समेत कई टीवी सेलेब्स
- आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 9' में नजर आई थीं दिगांगना
नई दिल्ली:
आखिरी बार टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 9' में नजर आईं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है. 'वीर की अरदास : वीरा' नामक शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस दिगांगना सिर्फ 19 साल की हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने मुंबई में घर खरीदा है. हाल ही में, इंडोनेशिया से अपना काम खत्म कर जैसे ही दिगांगना मुंबई लौटीं, तुरंत उन्होंने अपने नए घर में प्रवेश किया. शुक्रवार को दिगांगना ने टीवी इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों के साथ गृह प्रवेश की पूजा की, इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है.
सना शेख, जिया माणिक, अविका गौर, मनीष रायसिंघानिया, फैजल खान समेत कई सेलेब्स दिगांगना के जश्न में शामिल हुए.
गौरतलब है कि, दिगांगना ने अपने करियर की शुरुआत महज 7 साल की उम्र में की थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिगांगना 'क्या हादसा क्या हकीकत' टीवी शो में नजर आई थीं. उसके बाद 'शकुंतला', 'कुबूल है' जैसे शो में काम करने के बाद उन्हें असली पहचान 'एक वीरा की अरदास-वीरा' सीरियल के जरिए मिली. 2015 में वे 'बिग बॉस सीजन 9' में नजर आईं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Digangana Suryavanshi, Digangana Suryavanshi New Home, Digangana Suryavanshi Bigg Boss 9, Veera, Digangana Suryavanshi Veera, Avika Gor