विज्ञापन

11 साल की उम्र में बनी स्टार, कुछ साल बाद हुआ कुछ ऐसा कि शीशे में खुद को देख रो पड़ती थी ये एक्ट्रेस

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसने 11 साल की छोटी उम्र में एक टीवी शो से ऐसी पॉपुलैरिटी हासिल की कि आज तक कोई उस लेवल को नहीं छू पाया है.

11 साल की उम्र में बनी स्टार, कुछ साल बाद हुआ कुछ ऐसा कि शीशे में खुद को देख रो पड़ती थी ये एक्ट्रेस
अविका गौर 30 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री अविका गौर ने टीवी स्क्रीन पर मासूम 'आनंदी' बनकर घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन एक समय उन्हें अपनी जिंदगी में खुद से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. वह आईने में खुद को देखकर रो पड़ती थीं. 30 जून 1997 को मुंबई में जन्मीं अविका गौर ने बहुत छोटी उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया. 2007 में उन्होंने 'शश्श्श...कोई है' से छोटे रोल के जरिए टीवी डेब्यू किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 2008 में आए शो 'बालिका वधू' से मिली. इस शो में उन्होंने छोटी आनंदी का किरदार निभाया, जो एक बाल विवाह की कहानी पर आधारित था. उनके मासूम अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी और वह बहुत जल्दी घर-घर में पहचानी जाने लगीं.

इसके बाद अविका ने 'ससुराल सिमर का' में रोली का किरदार निभाया, जिसमें उन्होंने एक शादीशुदा लड़की की भूमिका निभाई. यह रोल उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में किया था. इस शो ने भी उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई. इसमें उनकी और अभिनेता मनीष रायसिंघन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Latest and Breaking News on NDTV

टेलीविजन की सफलता के बाद अविका ने फिल्मों की ओर रुख किया. उन्होंने 2009 में 'मॉर्निंग वॉक' और 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में काम किया. इसके बाद 2013 में तेलुगु फिल्म 'उय्याला जम्पला' से उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें एसआईआईएमए अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला. यह उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.

एक समय ऐसा भी आया जब अविका अपने शरीर और आत्मविश्वास को लेकर संघर्ष कर रही थीं. उन्होंने खुद बताया था कि एक समय वह आईने में खुद को देखकर टूट गई थीं और रो पड़ी थीं. उन्हें अपना बढ़ा हुआ वजन और बदलता लुक स्वीकार करना मुश्किल लग रहा था. इस मानसिक संघर्ष ने उनकी सोच को बदल दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को बदलने का फैसला किया. उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया, नियमित वर्कआउट शुरू किया और अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू किया. इस बदलाव के जरिए उन्होंने करीब 13 किलो वजन कम किया और खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाया. उन्होंने कहा था कि पहली बार उन्होंने खुद को वैसे स्वीकार करना सीखा जैसा वह हैं.

यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना के बिग बॉस से बाहर आते ही टूटी शादी, आकांक्षा चमोला ने बेबाक सबके सामने बताई अंदर की बात

इसी बीच अविका ने रियलिटी शोज जैसे 'खतरों के खिलाड़ी 9' और दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स में भी हिस्सा लिया. उन्होंने '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' जैसी फिल्मों में भी काम किया, जिसमें वह लीड रोल में नजर आईं. अपने करियर में अविका गौर ने कई अवॉर्ड्स हासिल किए, जिनमें आईटीए सर्टिफिकेट और एसआईआईएमए अवॉर्ड शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Balika Vadhu, Avika Gor And Milind Chandwani, Avika Gaur News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com