विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2015

दर्शकों को खूब भा रहा हनी सिंह का 'धीरे-धीरे', सभी को ट्विटर पर दिया धन्यवाद

दर्शकों को खूब भा रहा हनी सिंह का 'धीरे-धीरे', सभी को ट्विटर पर दिया धन्यवाद
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: रैपर यो यो हनी सिंह ने 'धीरे-धीरे' गाने के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। यह गीत रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। वहीं दो दिनों में यूट्यूब पर इस गाने के दर्शकों की संख्या पांच लाख का आकड़ा छूने जा रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक टी-सीरीज की ओर से इस गाने का वीडियो पहली सितंबर को जारी हुआ था। यह 1990 की फिल्म 'आशिकी' के लोकप्रिय गीत का रीमेक है।

इस वीडियो को लोगों का इतना प्यार मिलने का कारण रितिक रोशन और सोनम कपूर की लाजवाब केमिस्ट्री है, जो काफी आकर्षक है। सोनम और हनी सिंह, दोनों ने ट्विटर पर आभार प्रकट किया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, "इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।" जबकि हनी सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा, "ज्यादा प्यार और समर्थन, सम्मान के लिए धन्यवाद।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हनी सिंह, धीरे-धीरे, गाना, Honey Singh, Song, Dheere Dheere
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com