विज्ञापन

कपिल शर्मा और सादिया खतीब का नया गाना ‘सुनो ना दिल’ फिल्म दादी की शादी से रिलीज!

दादी की शादी इस सीजन की सबसे चर्चित फैमिली एंटरटेनर्स में से एक बन चुकी है. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिसमें मस्ती, ह्यूमर और भावनाओं का शानदार मेल देखने को मिला.

कपिल शर्मा और सादिया खतीब का नया गाना ‘सुनो ना दिल’ फिल्म दादी की शादी से रिलीज!
कपिल शर्मा और सादिया खतीब का नया गाना ‘सुनो ना दिल’ फिल्म दादी की शादी से रिलीज

दादी की शादी इस सीजन की सबसे चर्चित फैमिली एंटरटेनर्स में से एक बन चुकी है. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिसमें मस्ती, ह्यूमर और भावनाओं का शानदार मेल देखने को मिला. जहां पहला गाना सेंटी अपनी जोशीली धुनों के साथ लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर कर रहा था, वहीं अब मेकर्स ने नया गाना सुनो ना दिल रिलीज किया है, एक सुकून भरी धुन जो प्यार के उन खामोश और अनकहे एहसासों को बयां करती है, जिसे आवाज दी है सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने.

इस गाने में कपिल शर्मा और सादिया खतीब के बीच की सहज केमिस्ट्री देखने को मिलती है. सुनो ना दिल उन पलों को खूबसूरती से कैद करता है जहां बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कहा जाता है. गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान की सुकून भरी आवाज ने सजाया है, संगीत दिया है गुलराज सिंह ने और बोल लिखे हैं मनोज यादव ने. नए प्यार की ताजगी और दिल से निकले जज्बातों के साथ यह गाना एक सदाबहार रोमांटिक एहसास देता है, जो खत्म होने के बाद भी दिल में बस जाता है.

गाने के बारे में बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, “सुनो ना दिल में एक मासूमियत है जो मेरे साथ रह गई. यह गाना तेज या भारी नहीं है, बल्कि दिल से बहता हुआ महसूस होता है. ऐसे गाने याद दिलाते हैं कि सादगी कितनी ताकतवर होती है. एक गायक के रूप में आप इसे ‘परफॉर्म' नहीं करते, बल्कि इसकी भावना के साथ खुद को बहने देते हैं. यही सच्चाई किसी गाने को सदाबहार बनाती है.”

वहीं सुनिधि चौहान ने कहा, “हाल ही में मैं काफी ऊर्जावान प्रस्तुतियां कर रही थी, जो बहुत मजेदार होती हैं, लेकिन सुनो ना दिल जैसा गाना गाना मेरे लिए बेहद ताजगी भरा अनुभव था. इसने मुझे उन रोमांटिक धुनों की दुनिया में वापस ले गया, जिनका मैं हमेशा हिस्सा बनना पसंद करती हूं. इस गाने में एक नर्मी और संवेदनशीलता है, जिसे फिर से महसूस करना बेहद खूबसूरत था. यह सरल है, सच्चा है और यही इसे खास बनाता है.”
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daadi Ki Shaadi, Movie Daadi Ki Shaadi, Suno Na Dil, The Song Suno Na Dil, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com