मुंबई:
अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में 1960 के दशक के संघर्षरत संगीतकार की भूमिका में नजर आने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि फिल्म का एक हिस्सा अपने समय के सुपरस्टार देव आनंद, राज कपूर और दिलीप कुमार से प्रेरित हैं। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को महान कलाकारों को श्रद्धांजलि बताया है।
शाहिद (31) ने डांस इंडिया डांस के सेट पर बताया, "फिल्म तीन अलग-अलग दौर के बारे में है- 1910, 1960 और 2012 जिस दौर के बारे में आप बात कर रहे हैं, वह देव आनंद, मिस्टर राज कपूर, दिलीप साहब का है। वे बहुत बड़े सुपरस्टार थे। मैं उस समय के संघर्षरत संगीतकार की भूमिका में हूं। इसलिए हमनें जो कुछ भी किया है, वह इन्हीं से प्रेरित है।"
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले शाहिद ने कहा, "निर्देशक कुणाल कोहली फिल्म के माध्यम से इन सभी को छोटी-सी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। इसलिए फिल्म थोड़ा बहुत इन सभी से प्रेरित है।"
वर्ष 2009 की हिट फिल्म 'कमीने' में एक साथ नजर आई शाहिद और प्रियंका की जोड़ी 'तेरी मेरी कहानी' में लम्बे समय बाद एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म में प्राची देसाई भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 22 जून को प्रदर्शित होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं