'स्प्लिट्सविला 10' के होस्ट रणविजय सिंघा के साथ सनी लियोनी.
- 'स्प्लिट्सविला 10' के सेट पर सनी लियोनी की मस्ती
- सनी लियोनी ने साझा की को-होस्ट रणविजय के साथ तस्वीरें
- जिम कोर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर रही हैं सनी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 10' की शूटिंग शुरू कर दी है. सनी ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें वे को-होस्ट रणविजय सिंघा के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. गुरुवार को सनी लियोनी ने रणविजय के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे कैमरा को चिढ़ाती दिख रही हैं. जबकि रणविजय अलग एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं. बता दें, 'स्प्लिट्सविला सीजन 10' की शूटिंग सनी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में कर रही हैं.
एक अन्य तस्वीर में सनी लियोनी कलरफुल टॉप और ब्लैक डुंगरी में बेहद खूबसूरत दिख दिख रही हैं. सनी द्वारा शेयर की गई अन्य तस्वीरें में वे सेट पर टीम से बातचीत और जीप में घूमते नजर आ रही हैं.
बताते चलें कि, पिछले हफ्ते सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बचा था. ये घटना महाराष्ट्र में हुई थी. सनी लियोनी, उनके पति और टीम मेंबर्स इस घटना में बाल-बाल बच गए थे. इसकी पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्विटर पर वीडियो साझा करके दी थी. इस हादसे ने सनी की नींद तक उड़ा दी थी. इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था, "हादसे के बाद मैं इसके बारे में सोचती रही. सुबह 6 बजे तक मुझे नींद नहीं आई. सोचती रही कि घर का ख्याल, मेरे कुत्तों की देखभाल कौन करेगा."
बता दें, 30 वर्षीय सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'बेईमान लव' में दिखाई देंगे. इसमें रजनीश दुग्गल और अरबाज खान भी अहम रोल में होंगे. आखिरी बार सनी 2017 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' में दिखी थीं. फिल्म के गाने लैला ओ लैला.. में वे शाहरुख खान के साथ थिरकते नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Splitsvilla, Splitsvilla 10, Sunny Leone Splitsvilla, Ranvijay Singh, Rannvijay Singh, Sunny Leone Rannvijay Singh, Beimaan Love, Rannvijay Singha