विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2015

स्वयंभू साध्वी राधे मां की काली मां से तुलना करने पर सोनू निगम की पुलिस में शिकायत

स्वयंभू साध्वी राधे मां की काली मां से तुलना करने पर सोनू निगम की पुलिस में शिकायत
मुंबई: मुंबई पुलिस ने बताया कि राधे मां के बारे में अपने विवादित ट्वीट को लेकर गायक सोनू निगम के खिलाफ उन्हें लिखित में शिकायत मिली है। पुलिस ने बताया कि निगम ने अपने ट्वीट में राधे मां की तुलना एक हिंदू देवी से की थी।

पुलिस उपायुक्त एम. दहिकर ने बताया, 'राधे मां के बारे में कुछ दिनों पहले किए गए निगम के ट्वीट के लिए पुलिस को उनके खिलाफ दो आवेदन मिले।' समतानगर और साकीनाका पुलिस थानों में गायक के खिलाफ दो आवेदन मिले हैं, जिसमें पुलिस से 'धार्मिक भावनाएं आहत करने' के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि दहिकर ने बताया, 'पुलिस ने अभी तक गायक के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।'

आपको बता दें कि सोनू निगम ने इस स्वंयभू साध्वी की तुलना काली मां से कर डाली। सोनू ने ट्वीट किया, 'काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया गया है। अजीब बात है कि यह देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर मुकदमा चलाना चाहता है।' सोनू निगम ने अपने दूसरे ट्वीट में ने लिखा, 'पुरुष साधु नग्न घूम और डांस कर सकते हैं। लेकिन रेप के आरोपों के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाता है। क्या यह लैंगिक समानता है?'वहीं अपने तीसरे ट्वीट में इस गायक ने लिखा, 'केस करना चाहते हैं, तो अनुयायियों पर केस कीजिये। खुद पर केस कीजिये। महिलाओं और पुरुषों को भगवान बनाने के लिए। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम, अच्छा नहीं है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनू निगम, Sonu Nigam, राधे मां, स्वयंभू साध्वी राधे मां, Radhe Maa, Twitter, ट्विटर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com