लंदन ठुमक दा.. और जी करदा... गाने वाले लभ जंजुआ का शव उनके घर से मिला

लंदन ठुमक दा.. और जी करदा... गाने वाले लभ जंजुआ का शव उनके घर से मिला

लभ जंजुआ (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड गायक लभ जंजुआ का शव उनके मुंबई में गोरेगांव स्थित घर से मिला है। मौत की वजह अभी पता नहीं चल पायी है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बॉलीवुड के कई सुपरहिट गाने उनके नाम हैं। उन्होंने लंदन ठुमक दा..., मुंडया तो बचके..., जी करदा..., डांस पे चांस..., बारी बरसी..., टल्ली हुआ..., आग लगे आज कल दे फैशन नू... जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पंजाबी गायक लभ जंजुआ लुधियाना के थे। लभ को बॉलीवुड में पहचान मुंडया तो बचके रहीं... गाने से मिली। इसके साथ ही 'रब ने बना दी जोड़ी' का डांस पे चांस..., 'पार्टनर' का सोणी ने नखरे सोणे लगदे... और 'क्वीन' के गाने लंदन ठुमका दा... ने उन्हें हर ओर लोकप्रिय बना दिया।