विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

खत्म हुआ इंतजार, 22 सितंबर को रिलीज होगी 'हसीना पारकर'

फिल्म की रिलीज को फिर से टाले जाने के बारे में पूछे जाने पर डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने कहा, "लोग जो चाहें लिख सकते हैं, हम 22 सितंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं. हमने कभी कुछ और नहीं कहा. हमने फिल्म प्रचार शुरू कर दिया है."

खत्म हुआ इंतजार, 22 सितंबर को रिलीज होगी 'हसीना पारकर'
फिल्म में श्रद्धा कपूर, दाउद इब्राहिम की बहन हसीना का किरदार निभा रही हैं.
  • हम 22 सितंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं : लाखिया
  • हमने फिल्म प्रचार शुरू कर दिया है : लाखिया
  • तेरे बिन.. गाने में दिखा 'हसीना' का रोमांटिक अंदाज
मुंबई: श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना पारकर' की निर्देशक अपूर्व लाखिया ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने की चर्चाओं पर स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के साथ आने के कारण इसे बढ़ाकर 18 अगस्त कर दिया गया था. फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म की रिलीज की तारीख 22 सितंबर कर दी गई है.

फिल्म की रिलीज को फिर से टाले जाने के बारे में पूछे जाने पर लखिया ने कहा, "लोग जो चाहें लिख सकते हैं, हम 22 सितंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं. हमने कभी कुछ और नहीं कहा. हमने फिल्म प्रचार शुरू कर दिया है."

ये भी पढ़ें: मुंबई बारिश के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ऐसा ट्वीट कि फिर हो गए TROLL

वह फिल्म के गाने लॉन्च के लिए ट्विटर कार्यालय में उपस्थित हुए. यह पूछे जाने पर कि निर्माताओं ने सबसे पहले फिल्म का रोमांटिक गाना क्यों जारी किया, अपूर्व ने कहा, "ट्रेलर से फिल्म हिंसक और मारधाड़ युक्त दिखती है, लेकिन बात यह नहीं है. हसीना अपने बड़े भाई के सबसे अच्छे दोस्त इब्राहिम से शादी करती हैं. वह न केवल एक रेस्तरां चलाता है बल्कि अपने खाली समय में वह बॉलीवुड में एक स्टंटमैन के रूप में काम भी करता है."



उन्होंने कहा, "वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और वह बहुत कम आयु में शादी कर लेते हैं. उनकी बहुत अच्छी शादी थी लेकिन वह बहुत ही कम उम्र में अपने पति को खो देती हैं. यह गीत सचिन और जिगर का है और हमने सोचा कि यह दुनिया को हसीना पारकर का नरम पक्ष दिखाने के लिए बेहतर गीत होगा क्योंकि जब वह छोटी थीं कि तो बहुत रोमांटिक थीं लेकिन परिस्थितियों की वजह से वह वहां पहुंचती है."

ये भी पढ़ें: बंदूकबाज की कामयाबी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, छोटे शहरों के 90 फीसदी लड़के मेरे जैसे ही हैं​

सचिन-जिगर द्वारा रचित और प्रिया सरइया द्वारा लिखित 'तेरे बिना' फिल्म का पहला गीत है. इसे अरजीत सिंह और प्रिया सरइया ने गाया है.

VIDEO: श्रद्धा कपूर इससे पहले फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आई थीं.  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haseena Parkar, Shraddha Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com