विज्ञापन
This Article is From May 10, 2017

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 14 साल पूरे होने पर शाहिद हुए इमोश्‍नल, दिया कुछ ऐसा संदेश

शाहिद ने ट्विटर पर कहा, 'शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. 14 वर्ष मैंने वही किया जो मुझे पसंद आया, सिनेमा की खूबसूरती. आप हमेशा छात्र जैसा महसूस करते हैं. सिनेमा से बहुत कुछ सीखा.'

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 14 साल पूरे होने पर शाहिद हुए इमोश्‍नल, दिया कुछ ऐसा संदेश
नई दिल्‍ली: हिंदी फिल्म उद्योग में 14 वर्ष पूरे कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह सिनेमा की दुनिया में अब भी खुद को छात्र जैसा मानते हैं. शाहिद (36) ने वर्ष 2003 में रोमांटिक फिल्म 'इश्क-विश्क' के साथ करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'जब वी मेट', 'कमीने', 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. अभिनेता बनने से पहले वह फिल्मों में डांसर के रूप में भी काम कर चुके हैं. 'रंगून' अभिनेता ने ट्विटर पर सभी प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया.

शाहिद ने ट्विटर पर कहा, 'शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. 14 वर्ष मैंने वही किया जो मुझे पसंद आया, सिनेमा की खूबसूरती. आप हमेशा छात्र जैसा महसूस करते हैं. सिनेमा से बहुत कुछ सीखा.'
 
बॉलीवुड में फिल्‍म 'ईश्‍क-विश्‍क' से अपना सफर शुरू करने से पहले शाहिद कपूर कॉरियोग्राफर शामक डावर के इंस्‍टिट्यूट में डांस सीख चुके हैं और उन्‍होंने कई फिल्‍मों में बैकग्राउंड डांसर की तरह काम किया है. शाहिद फिल्‍म 'ताल', 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्‍मों में पीछे डांसर थे.
 
shahid kapoor

शाहिद वर्तमान में फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं. 'पद्मावती' में दीपिका, रणवीर के साथ रानी पद्मनी की भूमिका में दिखेंगी. रणवीर अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद रावल रत्न सिंह की भूमिका में हैं.
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Mira Rajput, Shahid Kapoor Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com