विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

'जब हैरी मेट सेजल': दूसरे गाने बीच बीच में.. को डिस्को क्लब में लॉन्च करेंगे शाहरुख और अनुष्का

'जब हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना मुंबई के पब और क्लबों में फिल्म की टीम लॉन्च करेगी.

'जब हैरी मेट सेजल': दूसरे गाने बीच बीच में.. को डिस्को क्लब में लॉन्च करेंगे शाहरुख और अनुष्का
फिल्म 'जब हेरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी
नई दिल्ली: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'जब हैरी मेरी सेजल' के पहले ट्रैक 'राधा' को स्टार्स ने बड़े ही अनोखे तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद भी किया. अब अनुष्का, निर्देशक इम्तियाज अली के साथ शाहरुख को एक क्लब से दूसरे क्लब का लुत्फ उठाते हुए देखा जाएगा, क्योंकि पूरी टीम अब फ़िल्म का अगला गाना रिलीज करने के लिए तैयार है. पहली बार दर्शक इन तीनों को मुंबई के सबसे बेहतरीन क्लबों की सैर करते हुए देखेंगे. फ़िल्म का अगला ट्रैक 'बीच बीच में' पब और लाउंज के लिए एक आदर्श गीत का अनुभव देता है, इसलिए टीम ने इसे उसी तरीके से लॉन्च करने का फैसला किया है. इस गीत में शाहरुख और अनुष्का एक बेहद ही आकर्षक तरीके से डांस करते हुए नज़र आएंगे.

शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज शहर और उपनगरों में स्थित क्लबों का रुख़ करेंगे. 3 जुलाई को ये तिकड़ी एक क्लब से दूसरे क्लब की ओर जाकर धमाल करेंगे. इसके अलावा, 'बीच बीच मे' क्लब से वक़्त निकालकर ये तिकड़ी मीडिया से भी खास मुलाकात करेगी.

अपने पसंदीदा सितारों को एक क्लब से दूसरे क्लब में यूं मस्ती करता देखना, सभी प्रशंसकों के लिए निश्चित रूप से किसी सपने से कम नही होगा! फ़िल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab Harry Met Sejal, Jab Harry Met Sejal Song, Beech Beech, Anushka Sharma, Shah Rukh Khan, Imtiaz Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com