विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

'जब हैरी मेट सेजल' के नए पोस्टर में मस्तीभरे अंदाज में दिखे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

'जब हैरी मेट सेजल' के नए पोस्टर में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.

'जब हैरी मेट सेजल' के नए पोस्टर में मस्तीभरे अंदाज में दिखे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी.
  • नए पोस्टर में चश्मा पहनकर पोज़ करते दिख रहे शाहरुख-अनुष्का
  • पोस्टर में दिखा शाहरुख-अनुष्का का मस्तीभरा अंदाज़
  • पंजाबी गाइड और गुजराती लड़की पर आधारित है फिल्म की कहानी
नई दिल्ली: 'जब हैरी मेट सेजल' का तीसरा पोस्टर हैरी और सेजल के व्यक्तित्व की एक और परत से दर्शकों को रूबरू करवा रहा है. पोस्टर में हैरी और सेजल का मस्तीभरा अंदाज़ साफ-साफ देखा जा सकता है. इसमें शाहरुख और अनुष्का चश्मे वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में फिल्म के हालिया रिलीज गाने बीच-बीच में.. का जिक्र हुआ है. हाल ही में शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज़ अली द्वारा रिलीज किए गए इस गाने के जरिये दर्शकों को शाहरुख और अनुष्का का एक अनदेखा रूप देखने मिला. फ़िल्म के इस गाने में शाहरुख और अनुष्का एक क्लब में जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे है. 
इस गीत में साथ कई ऐसे उदाहरणों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे हैरी की सेजल से मुलाक़ात हुई थी. गीत के अंत में शाहरुख और अनुष्का दोनों ही चश्मा पहनकर पोज़ करते हुए नज़र आए हैं.

हैरी और सेजल के पात्रों को हर एक नए मिनी ट्रेलर के साथ दर्शकों द्वारा आपार प्रेम मिल रहा है. 'राधा' और 'बीच बीच मे' ने पहले से ही दर्शकों के बीच अपनी एक अटूट जगह बना ली है. बता दें, 'जब हैरी मेट सेजल' की कहानी एक पंजाबी गाइड और गुजराती लड़की के आसपास घूमती है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, 'जब हैरी मेट सेजल' इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है.

'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग बुडापेस्‍ट, प्राग और भारत में हुई है. फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) और जब तक है जान (2012) के बाद 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख के साथ एक बार फिर अनुष्‍का शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. यह फिल्म 4 अगस्त 2017 को रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Anushka Sharma, Beech Beech Mein, Jab Harry Met Sejal, Jab Harry Met Sejal Poster, Imtiaz Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com