- 'बिग बॉस' से 8वीं बार जुड़ने को तैयार सुपरस्टार सलमान खान
- कलर्स के सीईओ राज नायक ने किया 'बिग बॉस सीजन 11' का ऐलान
- फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं सलमान खान
नई दिल्ली:
फिल्मी पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' के होस्ट सलमान खान ही होंगे. कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर मंगलवार को एक वीडियो साझा किया, इसमें राज नायक 'बिग बॉस' के फैन्स को ऑडिशन शुरू होने की जानकारी दे रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान को भी टैक किया है, जिससे साफ है कि सलमान खान शो के 11वें सीजन को प्रस्तुत करेंगे. ‘बिग बॉस सीजन 11’ अक्टूबर में टेलिकास्ट हो सकता है. 8वीं बार सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे.
‘बिग बॉस' के शुरुआती 9 सीजन में सिर्फ सेलेब्रिटीज हिस्सा लिया करते थे. लेकिन पिछले सीजन में आम जनता को इसका हिस्सा बनने का मौका मिला. स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा, मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी जैसे कॉमर ने 'बिग बॉस सीजन 10' में हिस्सा लिया था और दर्शकों के दिलों पर अपनी खास जगह बनाई थी. खबरों की मानें तो 11वें सीजन में भी आम जनता की एंट्री होगी.
बताते चलें कि, हाल ही में सलमान खान ने इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च की है. बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत सलमान ने पर्यावरण दिवस 2017 के मौके पर इसे लॉन्च किया है.
सलमान खान फिलहाल दो फिल्मों 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं. वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं. साथ ही साथ भाई सोहेल खान संग अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन भी जोरो-शोर से करत नजर आ रहे हैं. ईद के मौके पर रिलीज होने वाली ‘ट्यूबलाइट’ के निर्देशक कबीर खान हैं. सलमान खान की इस फिल्म में सालों बाद शाहरुख खान भी नजर आएंगे. शाहरुख फिल्म में कैमियो करेंगे.
Here we go all @BiggBoss fans. Auditions open for #Biggboss season 11 with @BeingSalmanKhan Presented by @iamappyfizz ! @nadiachauhan pic.twitter.com/vianZXpHml
— Raj Nayak (@rajcheerfull) June 5, 2017
‘बिग बॉस' के शुरुआती 9 सीजन में सिर्फ सेलेब्रिटीज हिस्सा लिया करते थे. लेकिन पिछले सीजन में आम जनता को इसका हिस्सा बनने का मौका मिला. स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा, मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी जैसे कॉमर ने 'बिग बॉस सीजन 10' में हिस्सा लिया था और दर्शकों के दिलों पर अपनी खास जगह बनाई थी. खबरों की मानें तो 11वें सीजन में भी आम जनता की एंट्री होगी.
बताते चलें कि, हाल ही में सलमान खान ने इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च की है. बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत सलमान ने पर्यावरण दिवस 2017 के मौके पर इसे लॉन्च किया है.
सलमान खान फिलहाल दो फिल्मों 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं. वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं. साथ ही साथ भाई सोहेल खान संग अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन भी जोरो-शोर से करत नजर आ रहे हैं. ईद के मौके पर रिलीज होने वाली ‘ट्यूबलाइट’ के निर्देशक कबीर खान हैं. सलमान खान की इस फिल्म में सालों बाद शाहरुख खान भी नजर आएंगे. शाहरुख फिल्म में कैमियो करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Bigg Boss Season 11, Bigg Boss Auditions, Raj Nayak, Salman Khan Bigg Boss 11, Bigg Boss 11 Host, Latest News On Bigg Boss, Tubelight, Tiger Zinda Hai