विज्ञापन

जब सनी देओल के नाम पर बिक गई थी अरबाज खान की फिल्म की टिकटें, 13 करोड़ की फिल्म ने किया था बम्पर कलेक्शन

सनी देओल और सलमान खान बॉलीवुड के खास दोस्तों में से एक हैं. दोनों सुख-दुख में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. एक समय ऐसा भी था जब सनी देओल ने सलमान खान के भाई के करियर को उठाने के लिए एक फिल्म में सपोर्टिंग रोल किया था.

जब सनी देओल के नाम पर बिक गई थी अरबाज खान की फिल्म की टिकटें, 13 करोड़ की फिल्म ने किया था बम्पर कलेक्शन
जब सनी देओल के नाम पर हिट हो गई थी सलमान खान के भाई की ये फिल्म
नई दिल्ली:

सनी देओल और सलमान खान बॉलीवुड के खास दोस्तों में से एक हैं. दोनों सुख-दुख में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. एक समय ऐसा भी था जब सनी देओल ने सलमान खान के भाई के करियर को उठाने के लिए एक फिल्म में सपोर्टिंग रोल किया था और फिल्म को हिट बनाया था. साल 2002 में रिलीज हुई देशभक्ति वाली एक्शन ड्रामा फिल्म मां तुझे सलाम तो आपने जरूर देखी होगी. सनी देओल, अरबाज खान, तब्बू, ओम पुरी और टीनू वर्मा स्टारर फिल्म काफी चर्चा में रही थी. फिल्म ने अपने बजट से डेढ़ गुना कमाई की थी. फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान थे और सनी देओल को सपोर्टिंग रोल में देखा गया था. यह एक देशभक्ति फिल्म है, जिसके गाने भी हिट हुए थे. इस फिल्म को टीनू वर्मा ने डायरेक्ट किया था. मां तुझे सलाम साल 2002 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह फिल्म सनी की वजह से क्यों हिट हुई थी?  

ये भी पढ़ें: शाहरुख-गौरी की वो रोमांटिक होली जिसे देख भूल जाएंगे सिलसिला की रंग बरसे, किंग खान ने बीवी को रंग के हौद में लगवाई थी डूबकी

सलमान के भाई का सहारा बने थे सनी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबाज खान स्टारर इस फिल्म में सनी देओल को सपोर्टिंग रोल में क्यों लिया गया था. दरअसल, उस वक्त सनी देओल का दौर शानदार चल रहा था और वह एक बाद हिट फिल्म दे रहे थे. मां तुझे सलाम से पहले सनी ने गदर-एक प्रेम कथा (2001) जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जो अब सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुकी है. वहीं, सलमान खान के भाई की फिल्म को फायदा पहुंचाने के लिए अरबाज खान की फिल्म मां तुझे सलाम (2002) में सनी को साइड रोल में रखा गया था. 2.40 घंटे की फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 22.84 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई थी और आज भी इसके गाने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर बजते हैं.

1990 के दशक में राज कर रहे थे सनी

बता दें, 90 के दशक में सनी देओल ने घायल,नरसिम्हा, दामिनी, डर, जीत, घातक, जिद्दी, बॉर्डर, कहर, सलाखें, चैंपियन (2000), गदर- एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. मां तुझे सलाम के बाद साल 2002 में ही सनी अपने छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म 23 मार्च 1931:शहीद में चंद्रशेखर आजाद के रोल में दिखे थे और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी. कुछ ही सालों बाद सनी के करियर का ग्राफ गिरता चला गया. साल 2007 में होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'अपने' हिट हुई थी और इसके बाद सनी ने साल 2023 में गदर 2 से हिट का स्वाद चखा. गदर 2 ने सनी देओल का जबरदस्त कमबैक कराया  था. इसके बाद वह जाट में नजर आए और फिलहाल सनी को अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 में देखा जा रहा है. बॉर्डर 2 भी कमर्शियली हिट साबित हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Arbaaz Khan, Maa Tujhhe Salaam, Salman Khan, Film Maa Tujhhe Salaam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com