विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

30 साल की हुईं टीवी की गोपी बहू, दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर साझा करते हुए देवोलीना ने लिखा, "हैप्पी 30... नई शुरुआत." साथ ही उन्होंने अपनी गर्लगैंग को हिदायत दी कि उनकी लव-लाइफ के बारे में गेसिंग करना बंद करें...

30 साल की हुईं टीवी की गोपी बहू, दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
दोस्तों के साथ देवोलिना भट्टाचार्य.
  • ऑनस्क्रीन देवरानी के साथ 'गोपी बहू' ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
  • गर्लगैंग को देवोलिना की हिदायत, "लव-लाइफ के बारे में गेसिंग बंद करें..."
  • एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी किस्मत आजमां रहीं देवोलिना
नई दिल्ली: पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 30 साल की हो गई हैं. अपना 30वां जन्मदिन देवोलिना ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया. मुंबई के बांद्रा इलाके में रखी गई इस पार्टी में देवोलीना के करीबियों के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन देवरानी राशी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूचा हसबनीस भी पहुंचीं. पार्टी की एक तस्वीर साझा करते हुए देवोलीना ने लिखा, "हैप्पी 30... नई शुरुआत." साथ ही उन्होंने अपनी गर्लगैंग को हिदायत दी कि उनकी लव-लाइफ के बारे में गेसिंग करना बंद करें...
 
बताते चलें कि एक्ट्रेस के तौर पर टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकीं देवोलिना ने हाल ही में अपनी सिंगिंग की पारी की शुरुआत की है. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने अपना पहला गाना लॉन्च किया. गाने के बारे में देवोलिना ने बताया, "मेरा गाना 'हे गोपाल कृष्ण करूं तेरी आरती' एक कृष्ण आरती है. मैंने भगवान के जन्मदिन के आसपास गीत गाने की योजना बनाई. मैं अपने सिंगिंग करियर को शुरू करने के लिए ऐसे पावन दिन का चयन करने को लेकर खुश हूं."

ये भी पढ़ें: बेबी बंप के साथ योगा करती दिखीं सोहा अली खान, इंस्टाग्राम पर मिले ऐसे कमेंट्स...

टीवी पर हमेशा डरी-सहमी दिखने वाली देवोलिना रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश है. इंस्टाग्राम के जरिए वे अपने फोटोशूट और वेकेशन की तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती हैं.
 
बता दें, 'साथ निभाना साथिया' के अलावा देवोलिना डांस इंडिया डांस 2 (2010), प्रीतो (2011-12) और बॉक्स क्रिकेट लीग (2016) जैसे टीवी शो से जुड़ चुकी हैं.

VIDEO: बॉलीवुड की दिनभर की बड़‍ी खबरें



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devoleena Bhattacharjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com