नई दिल्ली:
एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए एक महीने बीत चुके हैं. बावजूद इसके फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी 'बाहुबली 2' का हिंदी वर्जन 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाला है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने शुरुआती 4 हफ्तों में 489.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 'बाहुबली 2' की सफलता को देखते हुए फिल्मकार करण जौहर एस.एस. राजामौली की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. उनका मानना है कि वह भारतीय सिनेमा में 'सबसे बड़े सुपरस्टार' के रूप में उभरे हैं. बता दें, करण फिल्म के हिंदी वर्जन के वितरक हैं.
फिल्म की भारी सफलता की जानकारी देते हुए करण जौहर ने कहा, "जब मैं 'बाहुबली' के बारे में बोलता हूं तो मेरे पास शब्द नहीं होते. यह फिल्म मील का पत्थर बन गई है. एस.एस. राजामौली देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म-निर्माता की जीत हर किसी से परे है. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरा प्रोडक्शन हाउस 'बाहुबली' से जुड़ा हुआ है और मुझे यात्रा का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है."
करण जौहर ने ये बातें एकता कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी में कही. करण ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' की टीम की भी प्रशंसा की. हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म नहीं देखी है.
करण ने यहां अपने जन्मदिन (25 मई) के जश्न के बारे में भी बताया. गुरुवार को 45 साल के हुए फिल्ममेकर ने कहा, "यह निजी कार्यक्रम था. हमारे पास काफी समय था. मैं इतने प्यार के लिए अभिभूत हूं, जो मेरे रास्ते में आया और मैं इसके लिए आभारी हूं."
#Baahubali2
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 27, 2017
Week 1: ₹ 247 cr
Week 2: ₹ 143.25 cr
Week 3: ₹ 69.75 cr
Week 4: ₹ 29.40 cr
Total: ₹ 489.40 cr NETT
HINDI. India biz.
फिल्म की भारी सफलता की जानकारी देते हुए करण जौहर ने कहा, "जब मैं 'बाहुबली' के बारे में बोलता हूं तो मेरे पास शब्द नहीं होते. यह फिल्म मील का पत्थर बन गई है. एस.एस. राजामौली देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म-निर्माता की जीत हर किसी से परे है. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरा प्रोडक्शन हाउस 'बाहुबली' से जुड़ा हुआ है और मुझे यात्रा का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है."
करण जौहर ने ये बातें एकता कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी में कही. करण ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' की टीम की भी प्रशंसा की. हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म नहीं देखी है.
करण ने यहां अपने जन्मदिन (25 मई) के जश्न के बारे में भी बताया. गुरुवार को 45 साल के हुए फिल्ममेकर ने कहा, "यह निजी कार्यक्रम था. हमारे पास काफी समय था. मैं इतने प्यार के लिए अभिभूत हूं, जो मेरे रास्ते में आया और मैं इसके लिए आभारी हूं."
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
S S Rajamouli, Baahubali The Conclusion, Karan Johar, Baahubali 2, Half Girlfriend