विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2015

दामिनी के बाद अब 'प्रेमरोग' की मनोरमा के साथ दिखे ऋषि कपूर

दामिनी के बाद अब 'प्रेमरोग' की मनोरमा के साथ दिखे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के ट्वीटर हैंडल से ली गई तस्वीर
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने सालों बाद एक साथ यात्रा की। दोनों को हैदराबाद से एक साथ मुंबई लौटते देखा गया।

ऋषि (62) ने सोमवार रात ट्विटर पर पद्मिनी के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं और पद्मिनी ने पीले रंग का टॉप पहना हुआ है।

ऋषि ने तस्वीर के साथ लिखा, "हैदराबाद से पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ उड़ान भरी। सालों बाद।"

ऋषि और पद्मिनी ने 'प्रेम रोग', 'ये इश्क नहीं आसां', 'हवालात', 'प्यार के काबिल' और 'जमाने को दिखाना है' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऋषि कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे, प्रेम रोग, Rishi Kapoor, Padmini Kolhapure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com