Highat paid Indian Actors 80s : शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स आज एक फिल्म के लिए लगभग 150-250 करोड़ चार्ज करते हैं. वहीं बिग भी फिल्मों और टीवी शोज के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार 80 के दशक में फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते थे. हम आपको बता रहे हैं 80 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स के बारे में...
The FEES charged by these LEGENDS in 1980s :-
— CineHub (@Its_CineHub) February 20, 2026
⭐️ #AmitabhBachchan ~ 20 Lacs
⭐️#SalimKhan - #Javed ~ 21 lacs
Imagine charging more than Amitabh Bachchan in his Prime that too as a WRITER. UNBELIEVABLE STARDOM 🙏🏻 pic.twitter.com/TqoGskiWQZ
1980 के दशक में अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर थे, जबकि राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा कम, लेकिन ज्यादा पैसे लेते थे और टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल थे. 1979-80 के दशक की शुरुआत तक, अमिताभ बच्चन 20 लाख फीस लेते थे. वहीं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश 12 लाख फीस लेते थे. शत्रुघ्न सिन्हा 10 लाख फीस लेते थे. सलीम और जावेद की जोड़ी तब 21 लाख फीस लेती थी. ऋषि कपूर 10 लाख फीस लेते थे, वहीं हेमा मालिनी की फीस भी तब 10 लाख थी.
अमिताभ बच्चन पूरे दशक में छाए रहे. कई हिट फिल्मों के साथ वह अपनी फीस बढ़ाते गए. 80 के दशक में उनकी फीस 50 लाख प्रति फिल्म तक पहुंच गई थी. 1990 तक उन्होंने अपनी फीस कई गुना बढ़ा ली, वह एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ लेने लगे. राजेश खन्ना रोमांस से एक्शन में फिल्मों में पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद भी ज्यादा कमाने वाले सुपरस्टार नहीं बन सके. वह 1979 के आसपास 12 लाख पर फिल्म लेते थे. शत्रुघ्न सिन्हा इस समय के टॉप हीरो और कैरेक्टर एक्टर थे, जिनकी 70 के दशक के आखिर में 80 के दशक की शुरुआत में लगभग 10 लाख फीस थी.
यह भी पढें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं