विज्ञापन
This Article is From May 12, 2015

शम्मी कपूर के लिए ऋषि कपूर ने मांगा मरणोपरांत सम्मान

शम्मी कपूर के लिए ऋषि कपूर ने मांगा मरणोपरांत सम्मान
ऋषि कपूर की फाइल फोटो
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने चाचा अभिनेता शम्मी कपूर के हिंदी सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मान दिए जाने की बात कही है।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा है, 'मुझे इस बात का दुख है कि शम्मी कपूर को अपने जीवन में कभी भी सरकारी सम्मान प्राप्त नहीं हो पाया। मरणोपरांत ये महान काम हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है शायद मैं ज़्यादा लालच कर रहा हूं।'
ऋषि ने रविवार को शशि कपूर को दादासाहेब फालके सम्मान दिए जाने के बाद ये ट्वीट किया है। कपूर परिवार में ये तीसरा दादासाहेब फालके सम्मान आया है। पृथ्वीराज कपूर और उनके बेटे राज कपूर भी इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

शम्मी कपूर को उनके चाहने वाले हिंदी सिनेमा का एल्विस प्रेसली मानते हैं। शम्मी ने 'कश्मीर की कली', 'तीसरी मंज़िल', 'एन इवनिंग इन पैरिस' जैसी कई शानदार फ़िल्मों में अभिनय किया है। 14 अगस्त 2011 को उनका निधन हुआ था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, शम्‍मी कपूर, ऋषि कपूर, शम्‍मी कपूर को सम्‍मान, हिंदी सिनेमा, Rishi Kapoor, Shammi Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com