दीपिका को है नापसंद तो रणवीर सिंह को काटनी पड़ेंगी मूंछें

दीपिका को है नापसंद तो रणवीर सिंह को काटनी पड़ेंगी मूंछें

रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

मुंबई:

अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी मूंछें जल्दी काटनी पड़ेंगी और इसके लिए वह तैयार भी हैं, क्योंकि अब दीपिका उन्हें मूंछों में देख-देखकर बोर हो गई हैं।

फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजी राव की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह ने अपने सिर के बाल मुंडवाए और जब इनके कंधे में चोट लगने के बाद ढाई महीना आराम करने गए तब अपनी मूंछें भी बढ़ाईं। वह इस मूंछ की खूब देख-रेख करते हैं। मगर अब शायद फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' की रिलीज के बाद रणवीर को इस मूंछ को काटनी पड़ेगी।

फिल्म के प्रचार के समय दीपिका ने कहा कि मैं रणबीर की मूंछें देख देखकर बहुत बोर हो गई हूं। अब बहुत टाइम हो गया। वहीं रणवीर ने भी हंसते हुए कहा कि अब शामत आ गई मेरी मूंछों की। अब इसे जल्दी काटना पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैसे भी जब दीपिका किसी चीज को नापसंद करेंगी तो रणवीर को उनकी बात माननी ही पड़ेगी, क्योंकि रणवीर और दीपिका खास दोस्त हैं।