विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2015

33 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां ने दिया खास तोहफा

33 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां ने दिया खास तोहफा
प्रियंका चोपड़ा की फाइल फोटो
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को 33 साल की हो गईं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने बेटी के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी और प्रियंका को हैरान कर दिया।

प्रियंका ने बताया, 'मैं फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त थी और मुझे जरा भी भनक नहीं लगी कि कब मां ने यह सारा इंतजाम किया। मेरे सब दोस्त मेरा जन्मदिन मनाने आए और मैं यह सब देखकर हैरान रह गई। लेकिन मैं बहुत खुश हूं और अपने सब दोस्तों को शुक्रिया कहना चाहती हूं।'

प्रियंका समय 'गंगाजल 2', 'बाजीराव मस्तानी' और अमेरिकी टीवी धारावाहिक 'क्वोंटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रियंका की जन्मदिन पार्टी वैसे खास लोगों के लिए थी। उनकी रिश्ते की बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर पार्टी की तस्वीर साझा की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बहना। शानदार पार्टी थी।'

प्रियंका की पार्टी में संजय लीला भंसाली, विशाल भारद्वाज, विकास बहल, रितेश देशमुख, जेनेलिया डीसूजा, कंगना रानावत, रणवीर सिंह, अनुराग कश्यप, कृषिका लूला, अर्पिता खान और आयुष शर्मा जैसी हस्तियां नजर आईं।

कुछ सिने हस्तियों ने प्रियंका को ट्विटर पर भी जन्मदिन की बधाई दी।

अनिल कपूर ने लिखा, 'कुछ लोग बड़े कामों के लिए ही जन्म लेते हैं और महान काम करते हैं। खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन मुबारक।' ऋतिक रोशन ने लिखा, 'खूबसूरत सी लड़की को जन्मदिन की बधाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के बाद करीना कपूर को मिला ये सम्मान, पहली बार किसी एक्ट्रेस के साथ हो रहा है ऐसा
33 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां ने दिया खास तोहफा
रजनीकांत को वो फिल्म, जो सात महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं हुई रिलीज
Next Article
रजनीकांत को वो फिल्म, जो सात महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं हुई रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com