विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2015

अनीमिया दूर करने की मुहिम से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा

अनीमिया दूर करने की मुहिम से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बच्चों में अनीमिया बीमारी के खिलाफ जागरुकता फैलाने के यूनिसेफ की मुहिम से जुड़ी हैं।

यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर प्रियंका चोपड़ा ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बीमारी के बारे में कहा कि हमारे देश में बच्चे बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं, क्योंकि उनके शरीर में आयरन की कमी होती है।

उन्होंने कहा, अगर हम इसके बारे में बच्चों को बताएंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि दवाइयों से इसे ठीक किया जा सकता है। यूनिसेफ इस दिशा में काम कर रहा है, लेकिन हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम भी इस बारे में जागरुकता फैलाएं।

करीब 10 सालों से यूनिसेफ से जुड़ीं प्रियंका ने यह भी कहा कि कुपोषण भी इस देश की बड़ी समस्या है। ख़ास तौर से लड़कियां कुपोषण की ज़्यादा शिकार हैं, जो बेहद गंभीर बात है।

प्रियंका ने कहा कि 5 साल से कम उम्र के 48% बच्चों का वज़न उनकी उम्र के हिसाब से कम होता है, इसलिए अनीमिया जैसी बीमारी के सरकारी मुहिम भी बेहद अहम है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ, अनीमिया की रोकथाम, Priyanka Chopra, UNICEF, Anaemia Prevention