ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म 'द ब्लफ़' के साथ धमाका कर दिया है. दमदार 'ब्लडी मैरी' अवतार में प्रियंका ने फिल्म में शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. भले ही फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं लेकिन यह स्ट्रीमिंग के मामले में नंबर 1 बन गई है. यह दुनिया भर के OTT प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल फिल्म बनकर उभरी है. 'वैरायटी' के अनुसार, 'द ब्लफ' ने 'स्ट्रीमिंग ओरिजिनल्स: फ़िल्म' चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल किया है. इसमें 27 फरवरी से 5 मार्च तक के डेटा को शामिल किया गया है. फिल्म फरवरी में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. पोर्टल के अनुसार, इसने अब तक अनुमानित 300.3 मिलियन मिनट की व्यूअरशिप हासिल की है.
प्रियंका की द ब्लफ के बाद अनुभूति कश्यप की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म 'अक्यूज़्ड' का नंबर आता है, जो 27 फरवरी को 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई थी. कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा अभिनीत यह फिल्म लंदन में रहने वाली एक गायनेकोलॉजिस्ट के बारे में है, जिस पर ऑफिस में यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगते हैं. 'अक्यूज़्ड' ने अनुमानित 213.1 मिलियन मिनट की व्यूअरशिप हासिल की है.
ये भी पढ़ें- पंचायत की मंजू देवी बनेंगी 66 की उम्र में मां? प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता बोलीं- रियल लाइफ 'बधाई हो' चाहिए
प्रियंका के फैंस एक्साइटेड
प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "वह इसकी हकदार थीं... उन्होंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है," जबकि दूसरे ने लिखा, "अरे वाह... वह इसके काबिल हैं." तीसरे ने लिखा, अपनी 'क्वीन' के लिए मैं बहुत खुश हूं.
'द ब्लफ़' के बारे में
फिल्म कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सीक्वेंसेस से भरी हुई है. इसमें प्रियंका चोपड़ा तलवारबाजी करती और बंदूक चलाती नजर आ रही हैं.. 'द ब्लफ़' एर्सेल बॉर्डन (प्रियंका) की कहानी है, जो कैरिबियन के एक खूबसूरत शहर में अपने बेटे और ननद के साथ रहती है. उसके पति को एक समुद्री डाकू ने पकड़ लिया है, जो अब पुराने हिसाब-किताब चुकाने के लिए एर्सेल का पीछा कर रहा है. प्रियंका उसका सामना करती हैं.
ये भी पढे़ं- सूरज बड़जात्या की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, स्वैग में दिखे सलमान खान तो रेखा की हुई चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं