
फोटो परिणीति चोपड़ा के फेसबुक पेज से.
नई दिल्ली:
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नेअपने फेसबुक पेज पर यह बात साझा करके फैन्स को अचंभित कर दिया कि उन्होंने 10 लाख की दो शर्ट खरीदी हैं। लेकिन इससे पहले कि आप उनकी फिजूलखर्ची को लेकर कोई कयास लगाएं, हैशटैग को पढ़ लें- दरअसल परिणीति जकार्ता में शॉपिंग कर रहीं थी और उन्होंने इस खरीदारी के लिए इंडोनेशियाई रुपिया का उपयोग किया।
उन्होंने मंगलवार की शाम यह पोस्ट डाला था :
यदि आप इसकी गणना करेंगे, जैसा कि उनके फॉलोवर्स ने किया है, तो एक मिलियन रुपिया बस 4500 रुपए से थोड़ा अधिक होता है। इसलिए 'इश्कजादे' की यह अभिनेत्री उतनी खर्चीली नहीं है, जितना कि नजर आ रहा है।
परिणीति के पोस्ट पर आए कमेंट थ्रेड को देखें, जिसे अब तक 1.5 लाख लाइक्स मिले हैं तो वे रुपिया के रुपए में कन्वर्जन की समझाइश से भरे हुए हैं।
हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया में खलबली मचा दी थी, जब उन्होंने एक फैशन मैग्जीन के लिए उत्तेजक फोटो शूट कराया था और फोटो को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था।
परिणीति आखिरी बार शाद अली की 2014 में आई फिल्म 'किल दिल' में नजर आईं थी।
हम आपको दिखा रहे हैं परिणीति की कुछ आकर्षक तस्वारें :
परिणीति ने यह फोटो 2 सितंबर को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया।
शूटिंग के समय कैमरे में हाथ आजमातीं परिणीति चोपड़ा (फोटो फेसबुक पेज से)
फिल्म सज्दे के एक दृश्य में अभिनेता रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा।
न्यूयार्क में शॉपिंग करतीं परिणीति चोपड़ा (फोटो फेसबुक से)
उन्होंने मंगलवार की शाम यह पोस्ट डाला था :
I paid 1 million for 2 shirts!!!! #CrazyCurrency #Jakarta
Posted by Parineeti Chopra on Tuesday, September 8, 2015
यदि आप इसकी गणना करेंगे, जैसा कि उनके फॉलोवर्स ने किया है, तो एक मिलियन रुपिया बस 4500 रुपए से थोड़ा अधिक होता है। इसलिए 'इश्कजादे' की यह अभिनेत्री उतनी खर्चीली नहीं है, जितना कि नजर आ रहा है।
परिणीति के पोस्ट पर आए कमेंट थ्रेड को देखें, जिसे अब तक 1.5 लाख लाइक्स मिले हैं तो वे रुपिया के रुपए में कन्वर्जन की समझाइश से भरे हुए हैं।
हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया में खलबली मचा दी थी, जब उन्होंने एक फैशन मैग्जीन के लिए उत्तेजक फोटो शूट कराया था और फोटो को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था।
परिणीति आखिरी बार शाद अली की 2014 में आई फिल्म 'किल दिल' में नजर आईं थी।
हम आपको दिखा रहे हैं परिणीति की कुछ आकर्षक तस्वारें :




NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
परिणीति चोपड़ा, किल दिल, बॉलीवुड, इंडोनेशियाई मुद्रा, Parineeti Chopra, Kill Dil, Bollywood, Indonesian Currency, Indonesian Rupiyah