विज्ञापन

द ओडिसी को धूल चटाने के लिए आ रहा है ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया इंडिया में कितनी करेंगी कमाई

ट्रेड से जुड़े लोगों का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह पूरी तरह ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का दबदबा रहने वाला है.

द ओडिसी को धूल चटाने के लिए आ रहा है ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया इंडिया में कितनी करेंगी कमाई
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा जलवा?
NDTV

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हो रही है, जबकि भारत में यह एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टॉम हॉलैंड, झेंडाया और सैडी सिंक अभिनीत इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि इस सप्ताह इसके सामने कोई बड़ी हिंदी या अन्य भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ट्रेड से जुड़े लोगों का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह पूरी तरह ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का दबदबा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें; रामायणम् पार्ट 1 के THE END पर से उठा पर्दा, रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण को हराने वाले महाबली की एंट्री पर होगी फिल्म की इतिश्री

शानदार हो रही है एडवांस बुकिंग

फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसे पीएलएफ, 4DX, MX4D और स्क्रीनएक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी प्रदर्शित किया जाएगा. रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है और कई शहरों में शुरुआती शो तेजी से भर रहे हैं.

200 करोड़ होगी पार

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए फिल्म कारोबार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े ने कहा, “स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की एडवांस बुकिंग असाधारण रही है. पहले दिन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और प्री-सेल्स इसका सबसे बड़ा संकेत हैं. मेरा मानना है कि गुरुवार को रिलीज होने के बावजूद फिल्म पहले दिन ₹45 करोड़ से कम की ओपनिंग नहीं करेगी. मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और फैंस की जबरदस्त दीवानगी इसकी सबसे बड़ी ताकत है. जहां तक चार दिन के पहले वीकेंड (गुरुवार से रविवार) की बात है, मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म आराम से ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.”
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Brand New Day, Spider Man Brand New Day Advance Booking, Spider Man Brand New Day News, Spider Man Brand New Day Budget, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com