विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

नवाजुद्दीन बोले, अनोखी है 'बाबुमोशाय बंदूकबाज'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'फिल्म का किरदार खास और अनोखा है. वह सभी सामाजिक और नैतिक मूल्यों से परे है और वह अजीब तरह का शख्स है.'

नवाजुद्दीन बोले, अनोखी है 'बाबुमोशाय बंदूकबाज'
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का प्रचार यहां दिल्ली में फिल्म के अन्य कलाकारों बिदिता बाग, श्रद्धा दास और निर्माता अश्मित कुंदर के साथ किया. नवाजुद्दीन ने यहां शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म और उनके किरदार की खासियत के बारे में पूछे जाने पर बताया, 'फिल्म का किरदार खास और अनोखा है. वह सभी सामाजिक और नैतिक मूल्यों से परे है और वह अजीब तरह का शख्स है.' कुशान नंदी निर्देशित और किरण श्याम व अश्मित कुंदर निर्मित 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की कहानी सुपारी लेकर हत्या करने वाले बाबू, उसके प्यार, दोस्तों, दुश्मनों और बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है.
 
babumoshai bandookbaaz

यह भी पढ़ें: 'मॉम' श्रीदेवी के बर्थडे पर बेटी जाह्नवी कपूर का हॉट बैकलेस लुक...

अभिनेता ने बताया कि फिल्म मूल स्वरूप में ही है और चार-पांच कट ही लगाने को कहा गया है. फिल्म को पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्माया गया है. बता दें कि पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्‍म पर एक या दो नहीं पूरे 48 कट्स लगाए गए थे, लेकिन अब फिल्म प्रमाणन अपीली अधिकरण (एफसीएटी) ने सिर्फ 8 मामूली कट्स के साथ एक्‍टर इस फिल्‍म को मंजूरी दे दी है. एफसीएटी ने फिल्‍म के यह 8 कट भी स्वैच्छिक रखें हैं यानी फिल्‍मकार अपनी मर्जी पर इन्‍हें हटाने या न हटाने का फैसला ले सकता है. ऐसे में अपनी फिल्‍म को लेकर 8 कट्स की यह घोषणा खुद फिल्‍म के निर्देशक कुशान नंदी ने इस बात की घोषणा टि्वटर पर की है.

यह भी पढ़ें: 'यह क्‍या... रिया सेन ने चुपके से कर ली बॉयफ्रेंड से शादी!

फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' 25 अगस्त, 2017 को रिलीज हो रही है.

VIDEO: ये फिल्म नहीं आसां : अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ ख़ास मुलाकात



(इनपुट आईएएनएस से भी)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com