विज्ञापन

राजपाल यादव के नमक का हक अदा करने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुश्किल घड़ी में जिगरी दोस्त की करेंगे मदद

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव के साथ खड़े नजर आए हैं. सूत्रों के अनुसार, राजपाल यादव की हालिया मुश्किलों के दौरान नवाजुद्दीन ने चुपचाप आर्थिक मदद बढ़ाई है.

राजपाल यादव के नमक का हक अदा करने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुश्किल घड़ी में जिगरी दोस्त की करेंगे मदद
दोस्त राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव के साथ खड़े नजर आए हैं. सूत्रों के अनुसार, राजपाल यादव की हालिया मुश्किलों के दौरान नवाजुद्दीन ने चुपचाप आर्थिक मदद बढ़ाई है. खास बात यह है कि उन्होंने इस मदद को सार्वजनिक नहीं किया और न ही इसे लेकर कोई बयान दिया. नवाजुद्दीन अपनी निजी जिंदगी और नेक कामों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. करीबी लोगों का कहना है कि यह कदम उन्होंने सिर्फ दोस्ती निभाने के लिए उठाया है, न कि किसी प्रचार के लिए.

पहले भी कर चुके हैं आर्थिक मदद

सूत्रों का दावा है कि यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की मदद की हो. इससे पहले भी वह करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी इस बात का जिक्र सार्वजनिक रूप से नहीं किया. उनके करीबी बताते हैं कि नवाजुद्दीन हमेशा ऐसे काम चुपचाप करना पसंद करते हैं और उन्हें सुर्खियां बनाना अच्छा नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: गोविंदा की हो रही पत्नी से सुलह? सुनीता आहूजा ने सासू मां के साथ शेयर की पुरानी फोटो, बोलीं- जय माता दी

सोशल मीडिया पर उठे थे सवाल

हाल ही में राजपाल यादव की परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं. कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि इंडस्ट्री के दोस्त इस समय कहां हैं. इसी बीच यह जानकारी सामने आई कि नवाजुद्दीन लगातार अपने दोस्त के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि नवाजुद्दीन हमेशा अपने दोस्तों के लिए खड़े रहते हैं.

संघर्ष के दिनों की दोस्ती

एक पुराने इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की दरियादिली का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि जब राजपाल यादव को काम मिलने लगा था, तब वह संघर्ष कर रहे कलाकारों की खुलकर मदद करते थे. नवाजुद्दीन ने कहा था कि राजपाल का घर किसी लंगर से कम नहीं था, जहां कोई भी आकर खाना खा सकता था. यह किस्सा बताता है कि दोनों कलाकारों के बीच रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि गहरी दोस्ती का है. फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिश्ते अक्सर बदलते रहते हैं, वहां नवाजुद्दीन और राजपाल की दोस्ती भरोसे और सम्मान की मिसाल मानी जा रही है.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Latest News, Rajpal Yadav Jail, Rajpal Yadav And Nawazuddin Siddiqui
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com