मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ रिश्तों में आई तल्खी के सवालों से मुंह मोड़ लिया और मीडिया से 'बेतुके' सवाल नहीं पूछने को कहा.
उदय के साथ संबंधों में कथित तौर पर दरार आने की खबरें आने के बाद से नरगिस फाखरी सुखिर्यों में हैं. इस साल की शुरुआत में, जब वह 'हाउसफुल 3' का प्रमोशन बीच में ही छोड़कर अमेरिका चली गईं, तो मीडिया के एक वर्ग में यह कयास लगाए गए थे कि उदय से संबंध टूटने के चलते उन्होंने बॉलीवुड से हमेशा के लिए किनारा कर लिया है. हालांकि नरगिस के प्रवक्ता ने कहा था कि वह काम के बोझ से थक गई हैं और कुछ आराम करना चाहती हैं.
अपनी आने वाली फिल्म 'बैंजो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब नरगिस से उसके कथित ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो उनके सह अभिनेता रितेश देशमुख उनके बचाव में सामने आए और संवाददाताओं से कहा कि इस सवाल का जवाब वह देंगे. जब सवाल पूछने वाले ने दोबारा अपनी बात कही तो नरगिस ने कहा, 'आपका सवाल बेतुका है और यह बहुत दुख की बात है. मुझे नहीं लगता कि आपको यह सवाल पूछना चाहिए.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नरगिस फाखरी, उदय चोपड़ा, बैंजो, Nargis Fakhri, Uday Chopra, Banjo