विज्ञापन

इस फ्लॉप एक्टर ने लिखी है अल्फा की कहानी, आज तक नहीं दे पाया एक भी हिट

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’रिलीज से पहले ही चर्चा में है. लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट से ज्यादा इसकी कहानी के लेखक ने लोगों का ध्यान खींचा है. जो एक्बटर तौर हीरो कभी बड़ी हिट नहीं दे पाए, अब राइटर के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं.

इस फ्लॉप एक्टर ने लिखी है अल्फा की कहानी, आज तक नहीं दे पाया एक भी हिट
इस फ्लॉप एक्टर ने लिखी है अल्फा की कहानी
NDTV

आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग मूवी अल्फा को लेकर पहले ही काफी बज क्रिएट हो चुका है. ये फिल्म इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल स्पाई मूवी मानी जा रही है. शायद इसलिए ही दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं कि फीमेल स्पाई क्या कहर ढाती हैं. फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और बड़े स्टार्स की भरमार है. अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इतने बड़े नामों के बीच एक ऐसा नाम हाईलाइट हो रहा है. जो खुद फिल्मी दुनिया में बतौर हीरो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका. लेकिन यशराज फिल्म्स की इस फिल्म कहानी लिखने में उसका सबसे बड़ा हाथ है.

ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में बनीं एक्ट्रेस, अब राजनीति में बड़ा नाम हैं सयानी घोष, इतनी है नेटवर्थ

 ‘अल्फा' की कहानी का राइटर

फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कास्ट जैसे कई नामों की एक लिस्ट ट्विटर पर वायरल हो रही है. जिसमें एक नाम चौंकाने वाला है. ये नाम है फिल्म के राइटर का. लिस्ट में राइटर के आगे नाम लिखा है उदय चोपड़ा. जी हां, ‘अल्फा' की स्टोरी उदय चोपड़ा ने लिखी है. वही उदय चोपड़ा, जिन्हें दर्शक सबसे ज्यादा ‘धूम' सीरीज के अली के किरदार के लिए जानते हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर से जुड़े होने के बावजूद बतौर हीरो उनका करियर कभी चमक नहीं पाया. वह आज तक एक भी सोलो फिल्म हिट नहीं दे पाए हैं. 

ऐसा रहा फिल्मी सफर​

उदय ने साल 2000 में सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें' से बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसके बाद उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. ‘सुपारी', ‘नील एंड निक्की', ‘चरस: अ जॉइंट एफर्ट और ‘प्यार इम्पॉसिबल' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रहीं. ‘मेरे यार की शादी है' को एवरेज कामयाबी मिली. लेकिन उसे भी बड़ी हिट नहीं माना गया. दिलचस्प बात ये है कि उदय जिन फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा याद किए जाते हैं, यानी ‘धूम' और ‘धूम 3', उनमें भी वो लीड रोल में नहीं थे. शायद इसलिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी भी बना ली.

अब कहानी के दम पर बदल सकती है किस्मत?

एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद उदय चोपड़ा लंबे समय से पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं और अब ‘अल्फा' के जरिए राइटर के रूप में फिर सुर्खियों में हैं. फिल्म की कहानी ‘अल्फा प्रोग्राम' के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां भारत के सबसे खास जासूसों को तैयार किया जाता है. एक जश्न के दौरान हालात अचानक बदल जाते हैं और मिशन ऐसी स्टेट में पहुंच जाता है. जहां दांव पर सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं बल्कि देश की सुरक्षा होती है. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर YRF ने बड़ा दांव लगाया है. आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी को देखने के लिए भी फैन्स बेताब ही नजर आ रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpha Movie, Uday Chopra, Bollywood, Entetainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com