PICS: सलमान खान की 'पिटाई' देख जब रो पड़ी थी उनकी ये 'बेटी'! नाम है सूजी...

PICS: सलमान खान की 'पिटाई' देख जब रो पड़ी थी उनकी ये 'बेटी'! नाम है सूजी...

नई दिल्ली:

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में दुबई की रहने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सूजी खान उनकी बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। सूजी का पूरा नाम सुजैन अहमद खान है।
 


कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि सूजी फिल्म में अनुष्का शर्मा के बचपन का रोल निभाती नजर आएंगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब सुनने को मिल रहा है कि सूजी सलमान की बेटी का कैरेक्टर निभाएंगी।
 

आपको याद दिला दें कि सूजी उस समय सुर्खियों में छा गई थीं, जब वो सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में उनकी पिटाई देखने के बाद खूब रोई थीं और उसके बाद सूजी का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
 

सूजी के रोने के बारे में जब सलमान को पता चला तब सलमान सूजी को अपने सेट पर मिलने को बुलाया था। इस वीडियो को देख सलमान काफी इमोशनल भी हुए थे।
 
सलमान ने उस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था और साथ ही सूजी से मुलाकात भी की थी। जब वो सूजी से मिले थे, तब उन्होंने अपना एक ब्रेसलेट भी सूजी को दिया था।
 

अब सूजी ‘सुल्तान’ के लिए सल्लू मियां की पहली पसंद बनी हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं। 'सुल्तान' इस साल ईद पर रिलीज हो रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com