विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2012

अभिनेत्री मनीषा कोइराला अस्पताल में भर्ती

मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला को स्वास्थ्य जांच के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया, "वह बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वह ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है।"

कर्मचारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी।

कहा जा रहा है कि अचानक स्वास्थ बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

मनीषा ने 1991 में फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में शुरूआत की थी। 42 वर्षीया अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में मनीषा की राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म 'भूत रिटर्न्‍स' आई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maneesha Koirala, Maneesha Koirala In Hospital, Maneesha Koirala Health, मनीषा कोईराला, मनीषा कोईराला स्वास्थ्य, अस्पताल में मनीषा कोईराला