- सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर बीबर के कॉन्सर्ट को कहा 'समय की बर्बादी'
- अनुराग बासु बोले, इतने बड़े मंच पर भी तैयार नजर नहीं आए बीबर
- भीड़ को देख गेट से ही वापिस आए बिपाशा और करण
नई दिल्ली:
पॉप सेंशन जस्टिन बीबर के शो के लिए फैन्स की दीवानगी देखने लायक थी. डीवाय पाटिल स्टेडियम में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ ने जस्टिन का गर्म जोशी से स्वागत किया. इस शो को देखने बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे और हर किसी ने अपना फैन मूमेंट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन लगता है कुछ सितारों को यह कॉन्सर्ट उतना पसंद नहीं आया और इनमें से एक हैं सोनाली बेंद्रे. सोनाली बेंद्रे भी बीबर का कॉन्सर्ट देखने अपने बेटे के साथ पहुंची थीं. शो खत्म होने के बाद जहां बीबर के फैन्स उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वहीं सोनाली बेंद्रे ने इस पूरे कॉन्सर्ट को 'वेस्ट ऑफ' टाइम यानी समय की बर्बादी कहा है. सिर्फ सोनाली ही नहीं, अपनी बेटी के साथ इस कॉन्सर्ट में गए डायरेक्टर अनुराग बासु को भी कुछ ऐसा ही लगता है. इसके अलावा बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की भी उम्मीदों पर जस्टिन खरे नहीं उतर पाए.
शो से वापस आने के बाद सोनाली ने ट्विटर पर लिखा, 'विजक्राफ्ट इंडिया और विज आंद्रे टिम्मिन्स की एफिशंसी यानी दक्षता को मिस किया. समय की बर्बादी हुई.'
सोनाली ने इस कॉन्सर्ट से अपने फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी.
डायरेक्टर अनुराग बासु ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीबर शो के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा खुश होता अगर वह सारे गाने लाइव गाते. उन्होंने सिर्फ 4 गाने लाइव गाये. उनके जैसी क्षमता के कलाकार को लाइव गाना गाना चाहिए था. वह पूरी तरह तैयार नहीं थे.' अनुराग बासु की बेटी जस्टिन बीबर की बड़ी फैन है और उसी को लेकर वह इस कॉन्सर्ट में पहुंचे थे.
बीबर के शो से सिर्फ सोनाली बेंद्रे ही निराश नहीं हुईं बल्कि अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी शो को बीच में छोड़कर वापस आ गए. बीबर के शो में पहुंचे बिपाशा और करण वहां फैन्स की भीड़ देखकर घबरा गए और अगले ही मिनट दोनों ने कॉन्सर्ट से बाहर आने का फैसला ले लिया. जहां, बाकी सिलेब्रिटीज और आम लोगों की भीड़ ने कॉन्सर्ट को इंजॉय किया, वहीं बिपाशा इसे मिस कर भी काफी खुश थीं और यह खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की.
बता दें कि जस्टिन बीबर इस शो के बाद अपना टूर बीच में ही छोड़ कर वापिस जा चुके हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई केअनुसार बीबर मुंबई में हुए शो के बाद ही अपने प्राइवेट जैट प्लेन से वापिस चले गए हैं. भारत में पहली बार आए जस्टिन बीबर को मुंबई के बाद दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाना था लेकिन लगता है इन शहरों में जस्टिन के फैन्स को मुंबई के कॉन्सर्ट के वीडियो देखकर ही काम चलाना होगा.

Beibered out!!! #concert #growinguptoofast #momduties #purposetour https://t.co/Ke2tOWEbNP
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) May 10, 2017
Biebered out!!! Missed d efficiency of @WizcraftIndia n d personal touch of @WizAndreTimmins #wasteoftime
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) May 10, 2017
सोनाली ने इस कॉन्सर्ट से अपने फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी.
डायरेक्टर अनुराग बासु ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीबर शो के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा खुश होता अगर वह सारे गाने लाइव गाते. उन्होंने सिर्फ 4 गाने लाइव गाये. उनके जैसी क्षमता के कलाकार को लाइव गाना गाना चाहिए था. वह पूरी तरह तैयार नहीं थे.' अनुराग बासु की बेटी जस्टिन बीबर की बड़ी फैन है और उसी को लेकर वह इस कॉन्सर्ट में पहुंचे थे.
बीबर के शो से सिर्फ सोनाली बेंद्रे ही निराश नहीं हुईं बल्कि अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी शो को बीच में छोड़कर वापस आ गए. बीबर के शो में पहुंचे बिपाशा और करण वहां फैन्स की भीड़ देखकर घबरा गए और अगले ही मिनट दोनों ने कॉन्सर्ट से बाहर आने का फैसला ले लिया. जहां, बाकी सिलेब्रिटीज और आम लोगों की भीड़ ने कॉन्सर्ट को इंजॉय किया, वहीं बिपाशा इसे मिस कर भी काफी खुश थीं और यह खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की.
बता दें कि जस्टिन बीबर इस शो के बाद अपना टूर बीच में ही छोड़ कर वापिस जा चुके हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई केअनुसार बीबर मुंबई में हुए शो के बाद ही अपने प्राइवेट जैट प्लेन से वापिस चले गए हैं. भारत में पहली बार आए जस्टिन बीबर को मुंबई के बाद दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाना था लेकिन लगता है इन शहरों में जस्टिन के फैन्स को मुंबई के कॉन्सर्ट के वीडियो देखकर ही काम चलाना होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Justin Bieber, Justin Bieber Concert India, Bipasha Basu, Sonali Bendre, Anurag Basu