विज्ञापन
This Article is From May 30, 2011

रहमान ने खरीदा ऑस्कर अवॉर्ड : इस्माइल

इस्माइल दरबार ने कहा कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' के संगीत में ऐसा कुछ भी नहीं था कि उसके लिए रहमान को ऑस्कर मिल जाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: संगीतकार इस्माइल दरबार ने दावा किया है कि एआर रहमान ने ऑस्कर अवॉर्ड खरीदा था। रहमान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए दो−दो ऑस्कर मिले थे। नागपुर के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्माइल दरबार ने कहा कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' के संगीत में ऐसा कुछ भी नहीं था कि उसे ऑस्कर मिल जाए। उन्होंने कहा कि 'रोजा' और 'बॉम्बे' का संगीत कहीं बेहतर है और उसके लिए उन्हें ऑस्कर मिलता तो खुशी भी होती। दरबार ने कहा कि उन्हें पता है कि ये अवॉर्ड खरीदा गया है, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर वह ये दावा किन सबूतों के आधार पर कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इस्माइल दरबार, एआर रहमान, ऑस्कर, फिल्मी है, सिनेमा, बॉलीवुड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com