विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2012

दुनिया को दिखाऊंगी, ठुमके क्या होते हैं : प्रियंका चोपड़ा

दुनिया को दिखाऊंगी, ठुमके क्या होते हैं : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले म्यूज़िक एल्बम को लेकर ट्विटर पर लिखा, 'इन माई सिटी' के वीडियो की शूटिंग का पहला दिन...! घबराई हुई हूं, और पहली बार काम करने जैसा महसूस कर रही हूं...!
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री, यानि बॉलीवुड में एक दशक से भी अधिक समय बिता चुकीं अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने पहले अंतरराष्ट्रीय म्यूज़िक एल्बम 'इन माई सिटी' के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग को लेकर खासी घबराई हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, 'इन माई सिटी' के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग का पहला दिन...! पहली बार काम करने जैसा महसूस कर रही हूं...! मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार इस तरह की घबराहट और डर कब महसूस किया था...

बताया जाता है कि प्रियंका अपने इस वीडियो के लिए कई बार अभ्यास भी कर चुकी हैं, लेकिन इस ट्विटर संदेश से लगता है कि उनकी घबराहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह भी जानकारी मिली है कि 'इन माई सिटी' में वह अपनी 'देसी गर्ल' की पहचान के अनुसार भारतीय ठुमके लगाती भी नजर आएंगी।

उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा है, "आइए, दुनिया को दिखाते हैं, ठुमके क्या हैं...! मैं इसे देसी शैली में ही कर रही हूं..."

मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' के लिए अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एल्बम का पहला गीत सितम्बर में प्रदर्शित किया था, और उनकी पूरी एल्बम कुछ समय बाद रिलीज़ हो जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra On Her Music Album, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा का म्यूज़िक एल्बम, इन माई सिटी, In My City, Music Album In My City, Priyanka Chopra Tweets, प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com