विज्ञापन

चेहरे पर Gold Serum लगाती हैं Priyanka Chopra, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या होता है ये, किन लोगों के लिए है सबसे अच्छा

डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं गोल्ड सीरम होता क्या है. इसे लगाने से क्या होता है. किन लोगों के लिए गोल्ड सीरम अच्छा होता है और किन लोगों को इसे नहीं लगाना चाहिए.

चेहरे पर Gold Serum लगाती हैं Priyanka Chopra, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या होता है ये, किन लोगों के लिए है सबसे अच्छा
स्किनकेयर रूटीन

ब्यूटी इंडस्ट्री में आजकल नए-नए इंग्रीडिएंट ट्रेंड करते रहते हैं. इनमें से एक है गोल्ड सीरम. आपने कई सेलिब्रिटी को इस सीरम को लगाते हुए देखा होगा. बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोल्ड सीरम लगाते हुए नजर आई थी. ऐसे में आईए डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं गोल्ड सीरम होता क्या है. इसे लगाने से क्या होता है. किन लोगों के लिए गोल्ड सीरम अच्छा होता है और किन लोगों को इसे नहीं लगाना चाहिए.

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या सरीन के अनुसार, गोल्ड सीरम त्वचा को चमकदार बनाने और बेहतरीन मेकअप बेस के रूप में काम आता है. हालांकि, सोने के कण असल में स्किन का रंग नहीं सुधारते, बल्कि इसमें मौजूद हयालूरोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी और निखार देते हैं. यह रूखी और बेजान त्वचा वालों के लिए सबसे अच्छा है, लेकिन ऑयली स्किन वाले इससे बचें. इसके अलावा गोल्ड सीरम को झुर्रियों को मिटाने या पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं का परमानेंट इलाज नहीं मानना चाहिए.

गोल्ड सीरम क्या होता है?

गोल्ड सीरम आमतौर पर 24-कैरेट गोल्ड के बारीक कणों या कोलाइडल गोल्ड को हयालूरोनिक एसिड, विटामिन सी, नायसिनामाइड और अन्य पौष्टिक तेलों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. सोने के छोटे कण त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन कम होती हैं. यह चेहरे पर तुरंत एक नेचुरल और हेल्दी चमक लाते हैं.

गोल्ड सीरम के फायदे

इंस्टेंट ग्लो- यह त्वचा पर लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे चेहरा एकदम चमकदार नजर आता है.

हाइड्रेशन और नरिशमेंट- सीरम में मौजूद तत्व त्वचा को गहराई से नमी देते हैं.

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- सोना सूजन और रेडनेस को कम करने में मददगार होता है.

किन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा है?

यह सीरम उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी त्वचा बहुत ड्राई, सुस्त या बेजान दिखती है. इसके अलावा आपको किसी पार्टी या शादी के लिए तुरंत निखार चाहिए, तो यह एक शानदार क्विक-फिक्स विकल्प है.

किन लोगों के लिए अच्छा नहीं है?

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या सरीन के अनुसार, अगर आपकी ऑयली या मुंहासे वाली त्वचा है, तो यह सीरम आपके लिए नहीं है, क्योंकि यह आपके पोर्स को बंद कर सकता है.

यह भी पढ़ें:- जिम करने के बाद कैसा होना चाहिए स्किनकेयर, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com