विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

‘दंगल’ की सफलता से इस मामले में आमिर ने पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ा

'दंगल' चीन में जबर्दस्त हिट हो गई है और 13 दिन में ही इसने 50 करोड़ युआन (तकरीबन 7.6 करोड़ डॉलर) का कारोबार कर लिया और इस मामले में चीन में हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.

‘दंगल’ की सफलता से इस मामले में आमिर ने पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ा
फिल्‍म दंगल के एक दृश्‍य में आमिर खान
बीजिंग: ‘दंगल’ की अभूतपूर्व सफलता से चीन में आमिर खान की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है. चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर उनके एकाउन्ट के फॉलोअरों की संख्या 5.86 लाख से अधिक हो गई है और इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है. वेइबो पर 51 वर्षीय अभिनेता के फॉलोअरों की संख्या शुक्रवार शाम तक पांच लाख 86 हजार 591 हो गई. वेइबो चीन में सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल वेबसाइटों में से एक है.

मोदी ने 2015 में अपनी चीन यात्रा से पहले अपना वेइबो एकाउन्ट खोला था. वह 1.69 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे लोकप्रिय भारतीय थे. वह अब भी चीन से संबंधित घटनाओं पर अपना पोस्ट अपडेट करते रहते हैं. चीनी में खान के एकाउन्ट का नाम ‘आमिर हान’ है. इसे पहलवान महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित आमिर की फिल्म ‘दंगल’ के रिलीज होने से पहले खोला गया था.

'दंगल' चीन में जबर्दस्त हिट हो गई है और 13 दिन में ही इसने 50 करोड़ युआन (तकरीबन 7.6 करोड़ डॉलर) का कारोबार कर लिया और इस मामले में चीन में हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, China, Dangal, Chinese Microblogging Website, Prime Minister Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com