विज्ञापन

आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर, 25 साल बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' में यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उनके करियर का स्टैंडर्ड इतना ऊंचा कर दिया कि बाद में कोई रोल उन्हें पसंद नहीं आया.

आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर, 25 साल बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर
Social Media

आमिर खान की फिल्म लगान को भुला पाना आसान नहीं है. इंडियन सिनेमा की ये वो फिल्म है जिसमें कई कलाकार नजर आए. फिल्म में सबने अपनी एक अलग पहचान बनाई. लेकिन फिल्म के बाद सबको वो शौहरत नहीं मिली जिसके वो हकदार थे. कुछ आर्टिस्ट तो सिनेमाई फलक पर चमकते नजर आए. लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो उस चकाचौंध में गुम हो गए. फिल्म में ऐसा ही एक किरदार था. जिसे फिल्म में तारीफ तो बहुत मिली पर उसके बाद माकूल काम नहीं मिल सका. 2001 को रिलीज हुई लगान के उस एक्सपीरियंस के बारे में अब उस कलाकार ने खुल कर बात की. और, अपने करियर से जुड़ी हैरान करने वाली बातें भी शेयर कीं. 

ये भी पढ़ें: गोविंदा के सिर पर नहीं है असली बाल, पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर फिर किया नया खुलासा

'लगान' के बाद कोई रोल उतना दमदार नहीं लगा

ये कलाकार हैं अमीन हाजी. जो लगान में बाघा के रोल में नजर आए. पीटीआई से बातचीत में अमीन हाजी ने कहा कि 'लगान' में काम करना उनके लिए बेहद खास एक्सपीरियंस था. लेकिन इस फिल्म ने एक अभिनेता के तौर पर उनका लेवल बेहद हाई सेट कर दिया. जिसके बाद में आने वाले ज्यादातर रोल उन्हें कमजोर लगने लगे. अमीन ने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर 'लगान' ने मेरे लिए स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा कर दिया. फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि उसमें हर कलाकार अपने आप में हीरो था. इसके बाद जो भी रोल मेरे पास आए, वो 'लगान' के मुकाबले कहीं नहीं टिकते थे. इसलिए मैं कहता हूं कि प्रोफेशनली इस फिल्म ने मुझे बर्बाद कर दिया.'

वो किरदार जो बोल सुन नहीं सकता

फिल्म में अमीन ने बाघा का किरदार निभाया था, जो बोल और सुन नहीं सकता था. क्रिकेट मैच के दौरान बाघा टीम का अहम हिस्सा बनता है. यही वजह है कि आज भी 'लगान' के सबसे पसंदीदा किरदारों में बाघा का नाम शामिल किया जाता है. अमीन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि इस किरदार को असली बनाने के लिए उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की थी, जिनमें गूंगे-बहरे सदस्य थे. उन्होंने उनके एक्सप्रेशन और कम्यूनिकेट करने के तरीके को करीब से समझा, ताकि पर्दे पर उनकी एक्टिंग बिल्कुल नेचुरल लगे.

'लगान' के सेट पर मिली लाइफ पार्टनर

'लगान' अमीन हाजी की सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के लिए भी बेहद खास रही. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट शार्लोट व्हिटबी-कोल्स से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची. हाल ही में 'लगान' के 25 साल पूरे होने के मौके पर अमीन अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे. उनकी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. एक्टिंग के अलावा अमीन ने राइटिंग और डायरेक्शन की फील्ड में भी अपनी पहचान बनाई है. वो 'स्वदेस' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के को राइटर रह चुके हैं. वहीं साल 2021 में उन्होंने फिल्म 'कोई जाने ना' से बतौर डायरेक्टर भी डेब्यू किया.

कीवर्ड- आमीन हाजी, लगान मूवी, aameen haji, lagaan movie

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lagaan Movie, Amin Hajee Lagaan Love Story, Aamir Khan, Bollwyood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com